
जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के कार्यालय बेडपुर चौक, पिरान कलियर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। लोक जनशक्ति पार्टी के एससी-एसटी प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ने अपने दर्जनों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़कर जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने महिला सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
दलित, शोषित और वंचित समाज की आवाज उठाने का दावा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि जन अधिकार पार्टी जनशक्ति दलित, शोषित और वंचित समाज की आवाज को बुलंद करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अरविन्द के पार्टी में शामिल होने से उत्तराखंड में संगठन को मजबूती मिलेगी।
आजाद अली ने पार्टी के नारे ‘सबका साथ, सबका अधिकार’ को दोहराते हुए कहा कि संगठन समाज के विभिन्न वर्गों के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाता रहेगा।
कार्यक्रम में नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर आगे काम करने पर भी जोर दिया गया।
Reported By: Arun sharmaPolitics













Discussion about this post