युद्ध के चलते पैदा हुए पेट्रोलियम संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कोविड काल जैसे उपाय अपनाने की अपील की है। पीएम ने कहा, जनता को पेट्रोल- डीजल, खाद, सोने की खपत घटानी चाहिए, इनका उपयोग संयम से करना होगा। संकल्प. लेना होगा कि एक साल तक हम सोने की गैरजरूरी खरीद नहीं करेंगे। सफर के लिए मेट्रो या कार पूलिंग का इस्तेमाल करें। उन्होंने वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, सप्लाई चेन की चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के कारण बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए सामूहिक जनभागीदारी का आह्वान किया।
पीएम मोदी ने हैदराबाद में बीते रविवार को भाजपा की जनसभा में कहा, हमने कोविड के समय कई सारी व्यवस्थाएं बनाईं थीं। इस विषय पर बात करते हुए उत्तराखण्ड के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने इस विषय पर बात करते हुए कहा प्रधानमंत्री का आह्वान देश की जनता के लिए हैं। अगर हम सच्चे राष्ट्रवादी है तो हमें अपने देश के साथ खड़ा होना होगा। आज पूरे देश में फ्यूल क्राइसिस का दौर चल रहा है। हमें अपने प्रधानमंत्री के आह्वान का पूर्ण रूप से पालन करना चाहिए।
शादाब शम्स वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post