कांवड़ मेला-2026 में हरिद्वार नगर निगम ने स्वच्छ और हरित कांवड़ यात्रा को बढ़ावा देने के लिए अनोखी पहल की है। पूरे कांवड़ मार्ग पर चार ग्रीन चौकी स्थापित की गई हैं, जहां श्रद्धालुओं से सिंगल यूज़ प्लास्टिक लेकर उसकी जगह मुफ्त में कम्पोस्टेबल ग्रीन बैग दिए जा रहे हैं।उप नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार दीपक गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि,नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार के निर्देशन में चलाया जा रहा यह अभियान कांवड़ मेला-2026 को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पुल जटवाड़ा, कांवड़ पटरी प्रेमनगर, ऋषिकुल और सीसीआर चौक पर संचालित इन ग्रीन चौकियों पर तैनात वॉलंटियर्स श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के पर्यावरण, गंगा और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। नगर निगम की यह पहल केवल प्लास्टिक बदलने तक सीमित नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना रही है। अभियान के तहत लोगों को पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
दीपक गोस्वामी,उप नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार
Rep;orted By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post