उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। पहाड़ों में बारिश के चलते गंगा नदी में सिल्ट की मात्रा बढ़ गई है। इसके चलते भीमगोड़ा बैराज से हर की पैड़ी होते हुए रुड़की की ओर जाने वाली अपर गंगा कैनाल में पानी की आपूर्ति फिलहाल रोक दी गई है।
सुबह करीब 9 बजे तक गंगा चेतावनी स्तर पर बह रही थी। गंगा के जलस्तर और सिल्ट में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। भीमगोड़ा बैराज पर अधिकारियों की ओर से जलस्तर और सिल्ट की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, बैराज पर गंगा में सिल्ट की मात्रा अधिक होने के कारण हर की पैड़ी की ओर छोड़ी जाने वाली जलधारा को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इससे अपर गंगा कैनाल में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।
प्रशासन का कहना है कि जैसे ही भीमगोड़ा बैराज पर गंगा में सिल्ट की मात्रा कम होगी, अपर गंगा कैनाल में दोबारा पानी छोड़ा जाएगा। फिलहाल प्रशासन की नजर गंगा के बढ़ते जलस्तर, सिल्ट की स्थिति और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश पर बनी हुई है।
जे ई हरीश कुमार, भीमगोड़ा बैराज हरिद्वार
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post