Tuesday, July 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

यक्षवती नदी पुनर्जीवन और वृहद पौधरोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिली नई दिशा

बढ़ते प्रदूषण और मानवीय हस्तक्षेप के कारण उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए यह अभियान नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Crime Patrol by Crime Patrol
June 3, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
tree-plantatio
1
VIEWS

पिथौरागढ़। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के तहत 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) ईको कुमाऊँ द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सप्ताह कार्यक्रमों के अंतर्गत यक्षवती नदी पुनर्जीवन अभियान एवं वृहद पौधरोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में सैन्य बलों, अर्धसैनिक बलों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यक्षवती नदी के रई बगड़ क्षेत्र में आयोजित स्वच्छता एवं पुनर्जीवन अभियान में 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) ईको कुमाऊँ, 12 कुमाऊँ, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), एनसीसी कैडेट्स तथा जनरल बी.सी. जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान के दौरान नदी तटों और जलधारा के आसपास फैले प्लास्टिक, पॉलीथीन तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही प्रतिभागियों को जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

इसे भी पढ़ें

Protest

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन

July 21, 2026
Protest

रोजगार की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

July 21, 2026
Congress

दिल्ली में आज कांग्रेस की अहम बैठक, उत्तराखंड की चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

July 21, 2026
Vikasnagar

ग्रामीण विकास और रोजगार को बढ़ावा, चकराता में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज

July 21, 2026

यक्षवती नदी पिथौरागढ़ नगर की एक महत्वपूर्ण जीवनरेखा है, जो वर्षों से स्थानीय नागरिकों और सैन्य प्रतिष्ठानों को पेयजल उपलब्ध कराती रही है। बढ़ते प्रदूषण और मानवीय हस्तक्षेप के कारण उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए यह अभियान नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

इसी क्रम में देवकटिया क्षेत्र में 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) ईको कुमाऊँ के नेतृत्व में 348 मीडियम रेजिमेंट तथा 14वीं बटालियन आईटीबीपी के सहयोग से वृहद पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 1,000 पौधों का रोपण किया गया। यह पहल क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने, मृदा संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय जैव विविधता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) ईको कुमाऊँ के सहायक कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वी.एस. दानू ने बताया कि बटालियन उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से वृक्षारोपण, जल स्रोत संरक्षण, मृदा संरक्षण तथा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। विश्व पर्यावरण सप्ताह के दौरान आयोजित ये गतिविधियां पर्यावरण संरक्षण के प्रति बटालियन की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता और वृक्षारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया। स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से ही प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सतत विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

इन अभियानों के माध्यम से पिथौरागढ़ में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को नई दिशा मिली है तथा यक्षवती नदी और क्षेत्र की हरित संपदा के संरक्षण के लिए एक मजबूत आधार तैयार हुआ है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

स्ट्रीट वेंडर्स को हटाने के विरोध में लामबंद हुए लघु व्यापारी, 4 जून से आंदोलन की चेतावनी

Next Post

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

Next Post
Inauguration

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

Rishikesh

ऋषिकेश में 29.78 करोड़ की योजनाओं की सौगात, महापौर परिषद बैठक में बोले सीएम धामी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Protest

देहरादून में महिला आरक्षण के समर्थन में युवा सेना का आक्रोश प्रदर्शन

3 months ago
Protest

Indian Youth Congress का विरोध: AI Action Summit विवाद में उदय भानु चिब की हिरासत पर सवाल

5 months ago
उत्तराखंड में भूमि विवादों का होगा त्वरित समाधान: CM धामी के निर्देश पर एक महीने का विशेष अभियान शुरू

उत्तराखंड में भूमि विवादों का होगा त्वरित समाधान: CM धामी के निर्देश पर एक महीने का विशेष अभियान शुरू

6 months ago
Meeting

नाबार्ड योजनाओं की समीक्षा, नौगांव मंडी पर सख्त रुख

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन
  • रोजगार की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच
  • दिल्ली में आज कांग्रेस की अहम बैठक, उत्तराखंड की चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Protest

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में सुराज सेवा दल का प्रदर्शन

July 21, 2026
Protest

रोजगार की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच

July 21, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol