उत्तराखंड में आज विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र आहूत किया गया है जिसमें नेता सदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही नेता प्रतिपक्ष और अन्य सदस्य अपने-अपने विचार रख रहे हैं। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने लंच ब्रेक के दौरान बताया कि इस विशेष सत्र का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया है ताकि हमारी मातृशक्ति को 33 फीसदी आरक्षण मिल सके। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षण देने का अधिकार केंद्र सरकार को ही है और विपक्ष के सदस्य बार-बार इस बात को उठा रहे हैं कि महिलाओं को विधानसभा में भी 33% आरक्षण दिया जाए उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण बिल पास होने के बाद महिलाएं भी राजनीति के क्षेत्र में पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर आगे आएंगी।
ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष
उत्तराखंड में आज विधानसभा का एक दिवसीय विशेष क्षेत्र के दौरान बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी महिलाओं के साथ विधानसभा पहुंची। जहां उन्होंने विधानसभा की कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुना ।इस विषय पर जानकारी देते हुए भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा इसके लिए मैं अपनी सरकार का धन्यवाद करना चाहूंगी की आज यहाँ पर इससे के लिए विशेष सत्र रखा गया है
रुचि भट्ट प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा उत्तराखंड ।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post