Thursday, October 15, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

श्रीनगर विधानसभा को ₹16.18 करोड़ की सौगात, धन सिंह रावत ने किया योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

Crime Patrol by Crime Patrol
October 15, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Srinagar
1
VIEWS

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ विकासखंड के सैंजी, बुरांसी, जगतेश्वर और नौठा क्षेत्र में ₹16 करोड़ 18 लाख 10 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इन योजनाओं में सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण, विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, संपर्क मार्गों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स और पौराणिक मंदिरों के स्थल विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बसे गांवों तक पहुंचाना और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है।

सात किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का होगा निर्माण

ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए नौठा-बुरांसी-कुल्याणी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। लगभग सात किलोमीटर लंबे इस मोटर मार्ग के निर्माण पर ₹9 करोड़ 36 लाख 96 हजार खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा ₹96 लाख 13 हजार की लागत से सैंजी-कुरगड़खाल से ग्वालखड़ा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

इन सड़क परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क सुविधा का विस्तार होने और स्थानीय लोगों के आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें

Safai Karamchari

एम्स ऋषिकेश पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

October 15, 2026
Ashish Chauhan

देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं

October 15, 2026
Khajan Das

आढ़त बाजार विस्थापन और इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट में तेजी लाने के निर्देश

October 15, 2026
Politics

लोक जनशक्ति पार्टी को झटका, अरविन्द समर्थकों संग जन अधिकार पार्टी जनशक्ति में शामिल

October 15, 2026

जगतेश्वर इंटर कॉलेज में बनेगा अतिरिक्त कक्ष

शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के तहत राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर में ₹23 लाख 80 हजार की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं, बुरांसी मुख्य मार्ग से विद्यालय तक ₹8 लाख 21 हजार की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य का लोकार्पण किया गया।

विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मंत्री का स्वागत किया। अतिरिक्त कक्ष बनने से विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिल सकेगा।

सड़क सुधारीकरण पर खर्च होंगे ₹5.50 करोड़

क्षेत्र में सड़क संपर्क और आवागमन सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सैंजी-चौलसैंण, राजकीय इंटर कॉलेज तथा चपलौड़ी-फलदाड़ी सड़क से संबंधित इंटरलॉकिंग टाइल्स और सड़क सुधारीकरण कार्यों को भी गति दी गई। इन कार्यों की कुल लागत ₹5 करोड़ 50 लाख बताई गई है।

पौराणिक मंदिरों का होगा स्थल विकास

क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से बुरांसी गांव स्थित पातुल्या पौराणिक मंदिर के स्थल विकास कार्य का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही प्राचीन बिंदेश्वर मंदिर के स्थल विकास के लिए ₹3 लाख की लागत वाले कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

इन कार्यों से स्थानीय आस्था से जुड़े धार्मिक स्थलों को बेहतर स्वरूप देने के साथ ही क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

महिला मंगल दलों को वितरित की सामग्री

क्षेत्र भ्रमण के दौरान डॉ. धन सिंह रावत ने फलद्वाड़ी, सैंजी, बुरांसी, बड़ैथ और पैलार के महिला मंगल दलों को सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की।

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के साथ स्थानीय लोकसंस्कृति और पारंपरिक आयोजनों को प्रोत्साहित करना है। मंत्री ने क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

लोक जनशक्ति पार्टी को झटका, अरविन्द समर्थकों संग जन अधिकार पार्टी जनशक्ति में शामिल

Next Post

आढ़त बाजार विस्थापन और इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट में तेजी लाने के निर्देश

Next Post
Khajan Das

आढ़त बाजार विस्थापन और इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट में तेजी लाने के निर्देश

Ashish Chauhan

देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dr. Dhan Singh Rawat

राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक: डॉ धन सिंह रावत

7 months ago
Meeting

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायकों-सांसदों को दिए चुनावी मंत्र

5 months ago
CM Dhami

केंद्रीय बजट 2026–27 को सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक

9 months ago
Rajkumar Bhati

पिरान कलियर पहुंचे एस पी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, 2027 चुनाव की तैयारी तेज

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं
  • देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं
  • आढ़त बाजार विस्थापन और इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट में तेजी लाने के निर्देश

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Safai Karamchari

एम्स ऋषिकेश पहुंचे राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष, हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

October 15, 2026
Ashish Chauhan

देहरादून में 21 से 26 अक्टूबर तक दिव्यांगजनों के लिए लगेंगे विशेष शिविर, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं

October 15, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol