परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने प्रयागराज स्थित परमार्थ संगम घाट और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर आगामी कुंभ मेला, माघ मेला और अन्य आध्यात्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने घाट क्षेत्र को भव्य, सुरक्षित और नूतन स्वरूप में विकसित करने पर जोर दिया और कहा कि संगम क्षेत्र की स्वच्छता, सुगमता, सुरक्षा और सौंदर्य प्राथमिकताएँ हैं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अरैल घाट को आध्यात्मिक पर्यटन और तीर्थ संस्कृति के आदर्श मॉडल के रूप में विकसित करने की विस्तृत चर्चा की। स्वामी जी ने स्थानीय युवाओं, स्वयंसेवकों और धार्मिक संगठनों से स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण और जनजागरूकता के कार्यक्रमों को सशक्त करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन्होंने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय, राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख अशोक सिंघल और राष्ट्रवादी नेता बाला साहब ठाकरे की पुण्यतिथि पर परमार्थ त्रिवेणी पुष्प प्रांगण में रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। स्वामी जी ने इन महापुरुषों के साहस, राष्ट्रभक्ति और समर्पण को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया और उनके मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post