
कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर न्याय पंचायतों में तैनात कृषि सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर मानदेय में हुई उल्लेखनीय वृद्धि के लिए आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने फूलों की माला व पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि कृषि मंत्री के निर्देशों पर कृषि सहायकों का मानदेय ₹8300 से बढ़ाकर ₹12391 कर दिया गया है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और इस बढ़ोतरी से कृषि सहायकों को आर्थिक संबल मिलेगा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post