इसे भी पढ़ें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कृषि, पशुपालन, पर्यटन और उद्योग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को रोजगार और स्वरोजगार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के माध्यम से योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर पूरा लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने युवाओं के कौशल विकास, सेब की अतिसघन बागवानी, कीवी उत्पादन, हनी मिशन और ऑर्गेनिक शहद सर्टिफिकेशन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मिलेट पॉलिसी, GI टैग प्राप्त उत्पादों, स्वरोजगार योजनाओं और पर्यटन आधारित होम स्टे योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बजट के पूर्ण उपयोग, किसानों के देयकों के समय पर भुगतान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सख्त निर्देश दिए।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post