रानीपोखरी डोईवाला में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना न करने और विधि विश्वविद्यालय के जमीन को खुर्द बुर्ध करने विरोध में परवादून जिला कांग्रेस द्वारा आज एस्लेहॉल चौराहा पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।
बीते दिन मौके पर भारी पुलिस बल, जिला प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक के पहुंचने के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब स्थानीय जनता ने अपनी जायज मांगों को लेकर सवाल उठाए, तो वहां मौजूद महिलाओं, बुजुर्गों एवं आंदोलनकारियों के साथ पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया तथा आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर रायवाला थाने ले जाया गया।
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि रानीपोखरी, डोईवाला में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह उदासीन बनी हुई है और जनभावनाओं की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2019 में आवंटित भूमि के उद्देश्य में किसी भी प्रकार का परिवर्तन किया गया, तो कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी और बड़े स्तर पर जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।
मोहित उनियाल, परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post