
प्रेम नगर आश्रम में चल रहा तीन दिवसीय भारत डेवलपमेंट एंड स्कीम, एग्री हार्टी, हिमालय एमएसएमई एक्सपो संपन्न हो गया।
समापन के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहें। एक्सपो के तीन दिनों में हजारों की संख्या में किसानों , छात्रों ओर स्थानीय लोगों ने भ्रमण किया। यहां आने वाले लोगों में ऑर्गेनिक और आयुर्वेदिक उत्पादों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
बीते दिन रविवार को हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम के गोवर्धन हॉल में चल रही तीन दिवसीय भारत डेवलपमेंट एंड स्कीम, एग्री हार्टी, हिमालय एमएसएमई एक्सपो का समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उपस्थित रहे। इस दौरान महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां प्रदेश के हित में है।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग इस प्रदर्शनी से प्रेरित होंगे, उन्होंने कहा कि यह हरिद्वार तो हरी का द्वार है यहां से जो संदेश जाएगा वो दूर दूर तक जाएगा।
महेंद्र भट्ट,प्रदेश अध्यक्ष , भाजपा, उत्तराखंड।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post