मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थराली व चमोली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित राहत एवं पुनर्वास कार्य करने के निर्देश दिए।
सीएम ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की गति तेज करने, प्रभावित लोगों को त्वरित मुआवजा देने और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post