
नगर निगम देहरादून के पथ प्रकाश अनुभाग की टीम ने अवकाश के दिन भी शहर की सड़कों को रोशन बनाए रखने के लिए कार्य किया। शनिवार को सभी कर्मचारियों ने मिलकर शहर के विभिन्न मार्गों पर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और सुधार कार्य किया।
मुख्य रूप से सहारनपुर रोड, आईएसबीटी से करगी मार्ग, सहस्त्रधारा रोड, तथा वार्ड 93, 99 और 100 के प्रमुख मार्गों पर लाइटें दुरुस्त की गईं। इसके साथ ही विभिन्न टीमों ने वार्डों के आंतरिक मार्गों पर भी प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य किया।
नगर निगम के इस सक्रिय प्रयास से नागरिकों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निगम की टीमों का यह समर्पण शहर की सुरक्षा और सुगमता के लिए सराहनीय है।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post