Saturday, September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तरकाशी में शौर्य दिवस पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरनारी और पूर्व सैनिक सम्मानित

Crime Patrol by Crime Patrol
July 26, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Tribute
1
VIEWS

कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर उत्तरकाशी के ज्ञानसू स्थित शौर्य स्थल पर देश के वीर शहीदों की स्मृति में भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सेना, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस तथा स्थानीय नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्य समारोह में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने कारगिल शहीद दिनेश चंद्र कुमांई के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कुमाऊं रेजिमेंट, आईटीबीपी, उत्तराखंड पुलिस और एनसीसी की टुकड़ियों ने शहीदों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। समारोह में शहीद राइफलमैन दिनेश चंद्र कुमांई की धर्मपत्नी वीरनारी अनीता देवी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
Ganesh Joshi

आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

September 12, 2026
Crime

प्रेम में धोखा पड़ा भारी! पूर्व प्रेमी की हत्या के लिए महिला ने दी 5 लाख की सुपारी, फायरिंग का खुलासा

September 12, 2026

अपने संबोधन में विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा और देशप्रेम के लिए प्रेरित करता रहेगा तथा युवाओं को उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सैनिकों ने अद्भुत पराक्रम का प्रदर्शन कर देश की सीमाओं की रक्षा की और भारत का गौरव बढ़ाया। उन्होंने शहीदों के त्याग को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता रहेगा।

समारोह के दौरान देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। साथ ही पूर्व सैनिकों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ज्ञानसू में आयोजित शौर्य दिवस समारोह ने क्षेत्रवासियों को कारगिल के वीर शहीदों के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर प्रदान किया।

Reported By: Gopal Nautiyal

Previous Post

कारगिल विजय दिवस पर मंत्री गणेश जोशी ने शहीद राजेश गुरुंग को दी श्रद्धांजलि

Next Post

द्रास में कारगिल के वीरों को नमन, रक्षा मंत्री ने दोहराया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प

Next Post
Tribute

द्रास में कारगिल के वीरों को नमन, रक्षा मंत्री ने दोहराया 'राष्ट्र सर्वोपरि' का संकल्प

Food Stall

कांवड़ यात्रा मार्गों पर खाद्य गुणवत्ता की होगी सख्त निगरानी, मोबाइल वैन करेगी मौके पर जांच

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Protest

रुड़की में मजदूरों के हकों को लेकर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

4 months ago
Congress

सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

8 months ago
THDC

टीएचडीसी के टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट की तीसरी यूनिट का वाणिज्यिक संचालन शुरू

9 months ago
Seva Hi Sankalp

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत वस्त्र वितरण

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol