Saturday, September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

द्रास में कारगिल के वीरों को नमन, रक्षा मंत्री ने दोहराया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प

Crime Patrol by Crime Patrol
July 26, 2026
in राष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Tribute
3
VIEWS

27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता इस बात का प्रमाण है कि भारत पाकिस्तान के हर दुस्साहस का उसकी कल्पना से परे कठोर जवाब देने में सक्षम है।

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान से किसी भी प्रकार की बातचीत केवल पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुद्दे पर ही होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपनी राज्य नीति का हिस्सा बना लिया है और भारत अब आतंकवादियों तथा उन्हें संरक्षण देने वालों में कोई अंतर नहीं करता।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद और घुसपैठ को बढ़ावा देने में लगा है। उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय सशस्त्र बल देश की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।

रक्षा मंत्री ने कारगिल के वीर शहीदों, विशेष रूप से परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा और कैप्टन मनोज कुमार पांडे सहित सभी वीर सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका साहस और राष्ट्रभक्ति देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी।

इसे भी पढ़ें

Meeting

भाजपा का मिशन-2027: बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने पर जोर

September 10, 2026
Mahendra Bhatt

महेंद्र भट्ट समेत भाजपा नेताओं पर बेंगलुरु में जीरो FIR, हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ मामले ने पकड़ा तूल

September 5, 2026
Krishna

देहरादून में धूमधाम से मनाई जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

September 4, 2026
media delegation

हैदराबाद प्रेस दौरे में उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया ईएसआईसी सनथ नगर का भ्रमण

September 4, 2026

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सैनिकों के कल्याण, सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि आज भारत अपने अधिकांश रक्षा उपकरण स्वदेश में ही तैयार कर रहा है और आधुनिक सैन्य तकनीक के विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

समारोह में रक्षा मंत्री ने कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, वीर शहीदों की स्मृति में मौन रखा तथा कारगिल युद्ध की विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वर्चुअल वॉकथ्रू पोर्टल का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर लद्दाख के उपराज्यपाल, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, वीरता पुरस्कार विजेता, वीर नारियां, शहीदों के परिजन और बड़ी संख्या में सैन्य एवं नागरिक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

उत्तरकाशी में शौर्य दिवस पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरनारी और पूर्व सैनिक सम्मानित

Next Post

कांवड़ यात्रा मार्गों पर खाद्य गुणवत्ता की होगी सख्त निगरानी, मोबाइल वैन करेगी मौके पर जांच

Next Post
Food Stall

कांवड़ यात्रा मार्गों पर खाद्य गुणवत्ता की होगी सख्त निगरानी, मोबाइल वैन करेगी मौके पर जांच

Hira Singh Bisht

पांच दशक की जनसेवा का अंत: उत्तराखंड के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का निधन

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Traffic

वीकेंड पर ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए देहरादून पुलिस अलर्ट

2 months ago
Principal Recruitment

उत्तराखंड: प्रधानाचार्य भर्ती पर समर्थक मंच ने आयोग का जताया आभार

12 months ago
Dehradun

देहरादून में धूमधाम से मनाई गई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती

3 months ago
Protest

रोड़ी बेलवाला के स्ट्रीट वेंडर्स का आंदोलन तेज, 7 जुलाई को नगर निगम घेराव का ऐलान

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता
  • दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा
  • आय से अधिक संपत्ति मामले में गरमाई सियासत, गणेश जोशी के दावे पर विकेश नेगी ने उठाए सवाल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

awareness

एम्स ऋषिकेश में ‘आत्महत्या पर दृष्टिकोण बदलना’ का संदेश, छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई जागरूकता

September 12, 2026
MoU

दून यूनिवर्सिटी और मेक्सिको के सिनवेस्टाव में एमओयू, रिसर्च और छात्र एक्सचेंज को मिलेगा बढ़ावा

September 12, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol