
कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने अवैध रूप से देहरादून में निवास कर रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम ने पूजा विहार, चन्द्रबनी क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग और सत्यापन अभियान के दौरान दोनों को पकड़ा।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान यासमीन और राशिदा बेगम के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने पश्चिम बंगाल बॉर्डर से अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की बात स्वीकार की। तलाशी के दौरान उनके पास से बांग्लादेशी पहचान पत्र और परिवार रजिस्टर बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि नियम अनुसार दोनों को बांग्लादेश डिपोर्ट किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी देहरादून के निर्देशन में ऑपरेशन कालनेमि के तहत जिलेभर में लगातार सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले और छद्मवेश धारण कर लोगों को ठगने वाले फर्जी बाबाओं पर भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।
अजय सिंह, ssp देहरादून
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post