
देहरादून। महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में हो रही भीषण बारिश और आपदा के प्रकोप को रोकने के लिए त्रिवेणी घाट पर हवन और महायज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान भगवान इन्द्रदेव से प्रार्थना की गई कि वे वर्षा के कहर को थामकर जनजीवन को सुरक्षित करें।
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि इस वर्ष लगातार हो रही बारिश और बादल फटने की घटनाओं से प्रदेश का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सैकड़ों घर तबाह हो गए और कई लोग काल के गाल में समा गए। हमने आज पितृ पक्ष के अवसर पर गंगा नदी में तर्पण कर दिवंगत आत्माओं की शांति और मोक्ष की कामना की है।
महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि वेदमंत्रों के बीच किए गए महायज्ञ और गंगा तर्पण के माध्यम से प्रदेशवासियों की सुरक्षा और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।
कांग्रेस दल नेता देवेंद्र कुमार प्रजापति और पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने राज्य सरकार से मांग की कि आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत और उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही पुनर्वास की ठोस योजना बनाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी आपदाओं से जनहानि और नुकसान को रोका जा सके।
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post