
उत्तराखण्ड पुलिस के गौरवशाली इतिहास में आज एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देहरादून की रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह में उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से अलंकृत किया। इसी के साथ उत्तराखण्ड यह सम्मान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बन गया है। पुलिस बल की 25 वर्षों की सेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को मिली यह राष्ट्रीय पहचान पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस के साहस, सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि देवभूमि में चारधाम यात्रा, कुंभ जैसे बड़े आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आपदा राहत और बचाव कार्यों तक पुलिस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, आधुनिक तकनीक और फॉरेंसिक विज्ञान के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति पुलिस निशान को उत्तराखण्ड पुलिस की 25 वर्षों की सेवा और बलिदान की राष्ट्रीय पहचान बताते हुए सभी जवानों को बधाई दी।
दीपम सेठ , डीजीपी उत्तराखंड
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post