
उत्तराखंड में जनगणना की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्व-गणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन का कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद 1 दिसंबर से घर-घर जाकर जनगणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 4 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान लोगों से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे।
निदेशक जनगणना, भारत सरकार, गृह मंत्रालय ईवा आशीष श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि जनगणना के लिए प्रदेश में 34 हजार 443 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं, लोगों को स्व-गणना के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी जोड़ा जा रहा है। पहले दिन 14 हजार 680 लोगों ने पोर्टल पर लॉगिन किया, जबकि 4 हजार 146 लोगों ने प्रक्रिया पूरी की।जनगणना में होटल और अन्य स्थानों पर ठहरने वाले लोगों को भी शामिल किया जाएगा। छूटे लोगों के लिए 5 से 9 जनवरी तक रिवीजनल राउंड चलेगा। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना का पूरा डेटा गोपनीय रखा जाएगा और लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की गई है।
ईवा श्रीवास्तव, निदेशक जनगणना, गृह मंत्रालय, भारत सरकार।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post