
पिथौरागढ़ जिले में हुए पंचायत चुनाव में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन आयोग की नियमावली के विपरीत लगाए जाने का मामला सामने आया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने राज्य निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत करते हुए दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार जनपद के आठ विकास खंडों में महिला कर्मचारियों को 50 से 100 किलोमीटर दूर के मतदान केंद्रों पर ड्यूटी दी गई, जो आयोग की गाइडलाइन के खिलाफ है। नियमों के अनुसार यदि महिला कर्मचारी समय पर मतदान केंद्र नहीं पहुंच सकती, तो उसकी जगह पुरुष कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए।
हालांकि आयोग के हस्तक्षेप के बाद भी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी पत्र का कोई असर नहीं हुआ और महिला कर्मचारी अपनी ड्यूटी जोखिम उठाकर निभाने को मजबूर रहीं।
मर्तोलिया ने चेतावनी दी है कि यदि आयोग इस संवेदनशील मुद्दे का संज्ञान नहीं लेता, तो वे उच्च न्यायालय नैनीताल में जनहित याचिका दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा मामला है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। साथ ही चंपावत जिले का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां महिला कार्मिकों की ड्यूटी नियमों के अनुरूप लगाई गई, पिथौरागढ़ में ऐसा क्यों नहीं हुआ, इस पर आयोग को कठोर कदम उठाने चाहिए।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post