
कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दूसरे चरण के स्थगित होने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि यात्रा को रद्द नहीं, बल्कि केवल स्थगित किया गया है और इसका दूसरा चरण जल्द आयोजित किया जाएगा।
गरिमा दसौनी ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दूसरे चरण को पूरी तरह रद्द नहीं किया गया है, बल्कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हल्द्वानी दौरे और वहां प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते इसे फिलहाल स्थगित करना पड़ा है।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम के स्थगित होने से भाजपा को आखिर क्यों परेशानी हो रही है। उनके अनुसार भाजपा को विपक्ष के कार्यक्रमों पर टिप्पणी करने के बजाय अपने संगठन की आंतरिक स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा के भीतर ही आंतरिक खींचतान और मतभेद की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार शीर्ष नेतृत्व के संभावित दौरों को लेकर केवल अटकलें फैलाने का काम कर रही है।
गरिमा दसौनी ने कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाएगी और परिवर्तन संकल्प यात्रा का दूसरा चरण भी जल्द आयोजित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में अभियान जारी रखेगी।
गरिमा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post