Monday, August 3, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में सीमांत गांवों से रूबरू हुए देशभर के युवा, संस्कृति और विकास को करीब से जाना

Crime Patrol by Crime Patrol
June 17, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Youth
1
VIEWS

उत्तरकाशी। मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस तथा गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज फेज-2 कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी के सीमांत गांवों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना और युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तरकाशी के सीमांत गांव सुखी, झाल्ला और बगोरी में योग सत्र, मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं, ग्राम दर्शन और आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा से आए 38 युवाओं ने भाग लिया।

इस दौरान प्रतिभागियों को सीमांत क्षेत्रों की सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक परिस्थितियों को नजदीक से समझने का अवसर मिला। युवाओं ने ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और युवाओं के साथ संवाद कर उनकी जीवनशैली, चुनौतियों और विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों ने गांवों में होने वाली कृषि गतिविधियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने सेब, राजमा, आलू सहित अन्य फसलों की खेती के बारे में जानकारी हासिल की तथा स्थानीय किसानों से आधुनिक और पारंपरिक कृषि पद्धतियों पर चर्चा की।

युवाओं ने गांव के विद्यालयों का भी भ्रमण किया और छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने राज्यों की भाषा, संस्कृति, खानपान और परंपराओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया। वहीं स्थानीय लोगों ने उन्हें गढ़वाली भाषा के कुछ शब्द, लोकगीत और पारंपरिक संस्कृति की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें

Nainital

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित, आयुक्त दीपक रावत ने मौके से संभाला मोर्चा

August 3, 2026
Launch

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं से किया नशे के खिलाफ जनआंदोलन का आह्वान

August 3, 2026
Dhan Singh

उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि

August 2, 2026
awareness program

एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण

August 2, 2026

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सीमांत गांव सुखी में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने लोकगीतों और लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक आदान-प्रदान के इस आयोजन ने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया।

आयोजकों के अनुसार वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों और देश के अन्य हिस्सों के युवाओं के बीच संवाद, समझ और सहभागिता को बढ़ावा देना है, ताकि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जा सके।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

19 जून को पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का राष्ट्रीय कार्यक्रम, उत्तराखंड में भी होंगे समानांतर आयोजन

Next Post

जंगल की आग बुझाकर लौट रहे वन बीट अधिकारी की खाई में गिरकर मौत, रवांई घाटी में शोक की लहर

Next Post
forest

जंगल की आग बुझाकर लौट रहे वन बीट अधिकारी की खाई में गिरकर मौत, रवांई घाटी में शोक की लहर

Kundan

मिशन-2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर गठित हुईं कोर कमेटियां

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Crime News

विवाहिता की मौत ने खड़े किए सवाल

10 months ago
Dehradun

देहरादून में देवभूमि राष्ट्रीय संवाद 2026, संस्कृति और व्यापार पर मंथन

6 months ago
Jal Bhavan

उत्तराखंड में पेयजल संकट से निपटने के लिए व्यापक तैयारी

3 months ago
BJP

पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत पर देहरादून मुख्यालय में जश्न

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित, आयुक्त दीपक रावत ने मौके से संभाला मोर्चा
  • ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं से किया नशे के खिलाफ जनआंदोलन का आह्वान
  • उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Nainital

हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर चीड़ का पेड़ गिरने से यातायात बाधित, आयुक्त दीपक रावत ने मौके से संभाला मोर्चा

August 3, 2026
Launch

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं से किया नशे के खिलाफ जनआंदोलन का आह्वान

August 3, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol