Wednesday, September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

19 जून को पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का राष्ट्रीय कार्यक्रम, उत्तराखंड में भी होंगे समानांतर आयोजन

Crime Patrol by Crime Patrol
June 17, 2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
Reading Time: 2 mins read
0 0
A A
0
Meeting
1
VIEWS

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) के तहत देशभर के पात्र कर्मचारियों और नियोक्ताओं को प्रोत्साहन राशि वितरित करने के लिए 19 जून को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस दौरान देशभर के लाभार्थियों को लगभग 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी।

इस अवसर पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून द्वारा मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय गढ़ी कैंट, देहरादून सहित हरिद्वार और सेलाकुई में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को नई दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह से जोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़ें

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
workshop

राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

September 16, 2026
Congress

सेवा संकल्प अभियान पर कांग्रेस का हमला

September 16, 2026

कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि, नियोक्ता, कर्मचारी तथा अन्य हितधारक भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

समारोह के दौरान पीएमवीबीआरवाई के अंतर्गत चयनित नव-नियुक्त कर्मचारियों को उनके नियोक्ताओं द्वारा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इसे युवाओं को औपचारिक रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

पीएम विकसित भारत रोजगार योजना भारत सरकार की एक प्रमुख रोजगारोन्मुखी योजना है, जिसका उद्देश्य रोजगार सृजन को बढ़ावा देना, युवाओं की रोजगार क्षमता को मजबूत करना तथा औपचारिक क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करना है। योजना में विशेष रूप से विनिर्माण क्षेत्र के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है।

योजना के तहत 99,446 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय से दो वर्षों में देशभर में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने का अनुमान है। इनमें लगभग 1.92 करोड़ ऐसे युवा शामिल होंगे जो पहली बार औपचारिक कार्यबल का हिस्सा बनेंगे। योजना का लाभ 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच सृजित रोजगारों पर लागू होगा।

योजना के प्रमुख प्रावधानों के अनुसार, ईपीएफओ में पहली बार पंजीकृत और एक लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्राप्त करने वाले पात्र कर्मचारियों को एक माह के वेतन के बराबर, अधिकतम 15 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दो किश्तों में दी जाएगी। पहली किश्त छह माह की निरंतर सेवा पूर्ण होने पर तथा दूसरी किश्त 12 माह की सेवा और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करने के बाद प्रदान की जाएगी।

वहीं अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को प्रति अतिरिक्त कर्मचारी प्रति माह तीन हजार रुपये तक का प्रोत्साहन दो वर्षों तक दिया जाएगा। विनिर्माण क्षेत्र के लिए यह लाभ तीसरे और चौथे वर्ष तक भी विस्तारित रहेगा।

देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय का उल्लेखनीय प्रदर्शन

पीएमवीबीआरवाई के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून ने भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। योजना के भाग-ए के तहत मार्च 2026 में 435 प्रतिष्ठानों के 985 कर्मचारियों को लगभग 57.60 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की जा चुकी है। वहीं जून 2026 में 902 प्रतिष्ठानों के 3,991 कर्मचारियों को लगभग 2.22 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार पहले नौ महीनों में कुल 4,976 प्रथम बार रोजगार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को लगभग 2.80 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।

योजना के भाग-बी के अंतर्गत अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मार्च 2026 में 141 नियोक्ताओं को लगभग 2.50 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई, जबकि जून 2026 में 562 नियोक्ताओं को लगभग 15.82 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी। इस प्रकार क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के अंतर्गत नियोक्ताओं को कुल 18.32 करोड़ रुपये का लाभ प्रदान किया जाना अनुमन्य है।

विशेषज्ञों के अनुसार यह योजना उत्तराखंड में रोजगार सृजन, उद्योगों को प्रोत्साहन तथा सामाजिक सुरक्षा के दायरे का विस्तार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

आयुष मंत्री मदन कौशिक की पहल रंग लाई, मांगें माने जाने के बाद आयुर्वेद-यूनानी चिकित्सकों ने वापस ली हड़ताल

Next Post

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में सीमांत गांवों से रूबरू हुए देशभर के युवा, संस्कृति और विकास को करीब से जाना

Next Post
Youth

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में सीमांत गांवों से रूबरू हुए देशभर के युवा, संस्कृति और विकास को करीब से जाना

forest

जंगल की आग बुझाकर लौट रहे वन बीट अधिकारी की खाई में गिरकर मौत, रवांई घाटी में शोक की लहर

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Earth Hour

28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘Earth Hour’

6 months ago
AIIMS Rishikesh

विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह

4 months ago
Holi

होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट ने धूमधाम से होली उत्सव मनाया

7 months ago
Press Meeting

बीआरपी-सीआरपी के वेतन संकट पर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

2 weeks ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक
  • श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत
  • राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol