Sunday, August 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

आयुष मंत्री मदन कौशिक की पहल रंग लाई, मांगें माने जाने के बाद आयुर्वेद-यूनानी चिकित्सकों ने वापस ली हड़ताल

Crime Patrol by Crime Patrol
June 17, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
2
VIEWS

उत्तराखंड के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ की मांगों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के बाद संघ ने अपनी लंबित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया।

आयुष मंत्री ने बताया कि संघ की ओर से सात प्रमुख मांगें रखी गई थीं। सरकार ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कुछ मांगों को स्वीकार कर लिया है, जबकि अन्य मांगों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें

Meeting

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीएम को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

August 1, 2026
Protest

कांवड़ मेला क्षेत्र में व्यापार की अनुमति की मांग को लेकर लघु व्यापारियों का प्रदर्शन

August 1, 2026
Convocatio

देहरादून: भारतीय वन सेवा के 111 परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बांटे पदक

August 1, 2026
Police

सृष्टि कंडारी दहेज हत्या मामला: पुलिस ने पति-ननद को किया गिरफ्तार

August 1, 2026

मंत्री ने कहा कि चिकित्सा संवर्ग के लिए विभागीय अपर निदेशक पद पर पदोन्नति की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस संबंध में निर्णय लेते हुए डेढ़ माह के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियों (एसीआर) के लंबित मामलों को एक माह के भीतर निस्तारित करने का निर्णय भी लिया गया है।

बैठक में विभागीय ढांचे के पुनर्गठन तथा पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि से संबंधित मांगों पर भी चर्चा हुई। आयुष मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन विषयों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों की अपेक्षाओं के अनुरूप समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने मोबाइल ऐप आधारित उपस्थिति प्रणाली और आधार आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति व्यवस्था से उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि चिकित्सकों और कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

मदन कौशिक ने कहा कि सरकार के सकारात्मक रुख से संतुष्ट होकर राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ ने अपनी हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश में आयुष चिकित्सा सेवाएं सुचारु रूप से संचालित होती रहेंगी और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

बैठक के दौरान मंत्री ने आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों से योग दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में योग के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने बताया कि राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ ने भी योग दिवस के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग और सहभागिता का आश्वासन दिया है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-17-at-17.05.50.mp4

आयुष मंत्री मदन कौशिक

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

नैनीताल के बीडी अस्पताल में युवक का हंगामा, पीआरडी जवानों से की हाथापाई, पुलिस के हवाले

Next Post

19 जून को पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का राष्ट्रीय कार्यक्रम, उत्तराखंड में भी होंगे समानांतर आयोजन

Next Post
Meeting

19 जून को पीएम विकसित भारत रोजगार योजना का राष्ट्रीय कार्यक्रम, उत्तराखंड में भी होंगे समानांतर आयोजन

Youth

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में सीमांत गांवों से रूबरू हुए देशभर के युवा, संस्कृति और विकास को करीब से जाना

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Meeting

यूपीसीएल में ईआरपी और विजिलेंस सिस्टम लागू होंगे

10 months ago
Karan Mehra

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

12 months ago
MLA

टिकोची इंटर कॉलेज को मिला नया भवन, विधायक ने किया लोकार्पण

9 months ago
Mohammad Asim

हल्द्वानी बनभूलपुरा में NIA की छापेमारी, मस्जिद का मौलाना गिरफ्तार

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीएम को दिए फील्ड में रहने के निर्देश
  • कांवड़ मेला क्षेत्र में व्यापार की अनुमति की मांग को लेकर लघु व्यापारियों का प्रदर्शन
  • देहरादून: भारतीय वन सेवा के 111 परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बांटे पदक

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Meeting

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीएम को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

August 1, 2026
Protest

कांवड़ मेला क्षेत्र में व्यापार की अनुमति की मांग को लेकर लघु व्यापारियों का प्रदर्शन

August 1, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol