
जनपद बागेश्वर मार्च का महीना लगभग आधा खत्म हो चुका है। जहां जिले में बिजली विभाग बिजली बिलों का बकाया वसूलने में व्यस्त हैं।
वहीं विधुत विभाग के बकायेदारों में सबसे अधिक बकाया बिल सरकारी विभागों का है। जोकि धीरे धीरे ट्रेजरी ke माध्यम से जमा हो रहा है। बिजली विभाग क़े सहायक अभियंता राजस्व पूजा पंत ने जनकारी दी बागेश्वर जिले में सरकारी और गैर सरकारी मिलाकर लगभग 15करोड़ रूपये की बकायेदारी वर्तमान पर बनी हुई है। जिसमें अबतक दो करोड़ 35 हज़ार की वसूली हो चुकी है।
सर्वाधिक शिक्षा विभाग का 5 लाख से अधिक और स्वास्थ विभाग का 6 लाख से अधिक बिल बकाया है। वहीं शिक्षा विभाग,जिला चिकित्सालय, लोक निर्माण विभाग, बीएसएनएल ,सिचाई विभाग भी अधिक बकायदारों में हैं। वहीं विधुत विभाग के सहायक अभियंता ने बताया की बिजली उभोक्ताओं को माइक द्वारा अलर्ट किया जा रहा है. अगर समय पर बिलों भुगतान नहीं होता है बिजली बकायदारों के विधुत संयोजन कटने की कारवाही अमल में लाई जा रही है..
पूजा पंत,सहायक अभियंता, राजस्व विधुत विभाग।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post