Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

20 हजार बहनों ने गणेश जोशी की कलाई पर बांधी राखी, सीएम धामी बोले- रक्षाबंधन प्रेम और सुरक्षा के संकल्प का पर्व

Crime Patrol by Crime Patrol
August 24, 2026
in उत्तराखंड, त्‍योहार, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
festival
5
VIEWS

देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर और भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य सुधा यादव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

समारोह में करीब 20 हजार बहनों और मातृशक्ति ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में वीर नारियों की विशेष उपस्थिति रही। गढ़वाली, कुमाऊंनी और नेपाली समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। वहीं गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी और भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर राखी बांधी।

महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि हमारे देश में पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक संदेश और संस्कारों के प्रतीक हैं। भाई की कलाई पर बहन द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि रक्षा का अर्थ महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना भी है। पहाड़ की बेटियां आज ‘लखपति दीदी’ और ‘ड्रोन दीदी’ बनकर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। रक्षाबंधन का संदेश पूरे देश में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के रूप में आगे बढ़ना चाहिए।

सुधा यादव ने गणेश जोशी को दी बधाई

भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य सुधा यादव ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भव्य रक्षाबंधन समारोह के सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रक्षाबंधन का विशेष महत्व है। यहां की महिलाओं ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संदेश भी दिया है।

इसे भी पढ़ें

Corbett

कॉर्बेट के पर्यटन सीजन की तैयारियां तेज, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

October 10, 2026
Meeeting

लेखपालों के कार्य बहिष्कार से जनता परेशान, प्रमाण पत्र न बनने से युवाओं के आवेदन अटके

October 10, 2026
festive season

त्योहारी सीजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त

October 10, 2026
Apple Festival

नाबार्ड के ‘सेब महोत्सव 3.0’ में 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री

October 10, 2026

उन्होंने कहा कि समारोह में हजारों बहनों की उपस्थिति गणेश जोशी के प्रति उनके स्नेह और विश्वास को दर्शाती है। सुधा यादव ने कहा कि सैनिक के रूप में देश की सेवा करने के साथ गणेश जोशी ने समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

गणेश जोशी बोले- बहनों का स्नेह मेरी सबसे बड़ी ताकत

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षाबंधन उनके जीवन का सबसे आत्मीय और भावनात्मक पर्व है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उन्हें भाई, बेटे और परिवार के जिम्मेदार सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराने वाला दिन है।

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से मसूरी विधानसभा क्षेत्र की हजारों बहनों द्वारा उन्हें राखी बांधने की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है। बहनों का यह स्नेह और विश्वास उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक बहन उनके परिवार का हिस्सा है और बहनों का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है।

गणेश जोशी ने कहा कि उनका प्रयास है कि रक्षाबंधन पर बांधा जाने वाला रक्षा सूत्र केवल प्रेम और विश्वास का प्रतीक न रहे, बल्कि बहनों के लिए वास्तविक सुरक्षा का कवच भी बने। बहनों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना उनके लिए राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि पारिवारिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि उनका भाई गणेश जोशी सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

सीएम धामी बोले- महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हो रहे अभूतपूर्व कार्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सभी माताओं और बहनों को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि अटूट स्नेह, विश्वास, समर्पण और सुरक्षा के पवित्र संकल्प का पर्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 20 हजार बहनों द्वारा गणेश जोशी को राखी बांधना उनके प्रति मातृशक्ति के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता गणेश जोशी के साथ उनके आत्मीय जुड़ाव और सम्मान को दर्शाती है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं और बेटियों को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना और उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिलाओं को आवास योजना में प्राथमिकता, शौचालयों का निर्माण, मातृत्व अवकाश में वृद्धि तथा बेटियों के लिए सेना और सैनिक स्कूलों के द्वार खोलना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नारी तू नारायणी’ के भाव को शासन की नीतियों और कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा कि ‘लखपति दीदी’ अभियान के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

श्रीनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एंबुलेंस से 90 किलो गांजा बरामद; चालक गिरफ्तार

Next Post

भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन संबंधी उपसमिति 23 से 26 अगस्त तक देहरादून में, प्रकाशकों से करेगी संवाद

Next Post
Press Council

भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन संबंधी उपसमिति 23 से 26 अगस्त तक देहरादून में, प्रकाशकों से करेगी संवाद

Meet

व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम फिर शुरू करने की मांग, रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Rashtrapati Niketan

देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन को मिली दो नई सुविधाएँ, परिसर हुआ और भव्य

11 months ago
Operation Kalanemi

ऑपरेशन कालनेमि में बड़ी कामयाबी

11 months ago
Haldwani

हल्द्वानी में ‘माखन कटोरी’ पेड़ बना आस्था का केंद्र, भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी मान्यता

1 month ago
चारधाम यात्रा 2026: एक्शन मोड में प्रशासन, गढ़वाल कमिश्नर ने दिए 15 मार्च तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश

चारधाम यात्रा 2026: एक्शन मोड में प्रशासन, गढ़वाल कमिश्नर ने दिए 15 मार्च तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • कॉर्बेट के पर्यटन सीजन की तैयारियां तेज, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
  • लेखपालों के कार्य बहिष्कार से जनता परेशान, प्रमाण पत्र न बनने से युवाओं के आवेदन अटके
  • त्योहारी सीजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Corbett

कॉर्बेट के पर्यटन सीजन की तैयारियां तेज, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

October 10, 2026
Meeeting

लेखपालों के कार्य बहिष्कार से जनता परेशान, प्रमाण पत्र न बनने से युवाओं के आवेदन अटके

October 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol