
सरोवर नगरी नैनीताल स्नो व्यू वार्ड में आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों द्वारा यूसीसी के बारे में विस्तार से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया एवं आमजनमानस को समझाया गया।
साथ ही यूसीसी हेतु आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई ।और सभी को यूसीसी ( समान नागरिक संहिता) में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु प्रेरित किया गया।
जिसमे आंगनवाड़ी नैनीताल की सुपरवाईजर कविता रिमझियाल, आगनवाड़ी कार्यकर्ती प्रीति जोशी, नाज़िया, गीता आर्या, तुलसी, नसरीन जहां, विनीता आर्या द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे स्नोव्यू वार्ड की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी देने के लिए तमाम महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यक्रतियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा इसकी हमें कोई जानकारी नहीं थी किस प्रकार से दस्तावेजो के साथ जाना है। तमाम महिलाओं ने प्रशंशा व्यक्त की।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post