– हालही में नई दिल्ली में आयोजित ए-आई शिखर सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के “शर्टलेस विरोध प्रदर्शन” की प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने भी कड़ी निंदा की है___भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा रुचि भट्ट ने बताया कि ए-आई शिखर सम्मेलन से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को अलग पहचान मिली है, और जिसके चलते विश्व के कई बड़े देशो ने सम्मेलन में भाग भी लिया__उन्होने बताया की सम्मेलन के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस न केवल भाजपा विरोधी है बल्कि देश विरोधी है___जिसके चलते भाजपा महिला मोर्चा की तमाम कार्यकर्ता कांग्रेस के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन करने जा रही है।
रुचि भट्ट, प्रदेश अध्यक्षा, भाजपा महिला मोर्चा।
Reported By: praveen Bhardwaj












Discussion about this post