Thursday, November 19, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड के सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध बोर्ड का गठन, अल्मोड़ा DCB की अध्यक्ष बनीं मिली लटवाल

Crime Patrol by Crime Patrol
September 26, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Almora
2
VIEWS

उत्तराखंड में संपन्न सहकारिता चुनावों में सभी 10 जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) में निर्विरोध बोर्ड का गठन हुआ है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और निदेशक पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ प्रदेश में पहली बार सभी जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध बोर्ड गठित हुआ है। सभी बैंकों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की बात सामने आई है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक में मिली लटवाल अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं, जबकि भावना जोशी को उपाध्यक्ष चुना गया। मिली लटवाल का निर्वाचन महिला आरक्षण के तहत हुआ है। सहकारी संस्थाओं के चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। प्रदेश के 10 जिला सहकारी बैंकों में तीन अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

अल्मोड़ा से विभिन्न सहकारी संस्थाओं के लिए प्रतिनिधि चयनित

उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, हल्द्वानी के सामान्य निकाय के गठन के लिए अल्मोड़ा जनपद से नरेंद्र राम, विमला देवी, महेश चंद्र सिंह और ललित मोहन सिंह लटवाल का चयन किया गया है। वहीं, उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के सामान्य निकाय के लिए पुष्पा भाकुनी और गणेश सिंह चयनित हुए हैं।

धन सिंह रावत ने दी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, निदेशकों और विभिन्न सहकारी संस्थाओं के लिए चयनित प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध निर्वाचन सहकारिता क्षेत्र में आपसी विश्वास, समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता का परिचायक है।

डॉ. रावत ने कहा कि सहकारी संस्थाएं प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ किसानों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से सहकारी संस्थाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने तथा सरकार की सहकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

महिलाओं की भागीदारी को मिला नया आयाम

सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पहली बार 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। इससे सहकारी संस्थाओं के संचालन में महिलाओं की भागीदारी को संस्थागत रूप से बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र में नीतिगत सुधार, डिजिटलीकरण, महिला भागीदारी और सहकारी संस्थाओं के सशक्तीकरण पर लगातार काम कर रही है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को इन प्रयासों को धरातल पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभानी होगी।

इसे भी पढ़ें

Doon Hospital

दून अस्पताल के बाहर अतिक्रमण से मरीज परेशान, आवाजाही में हो रही भारी दिक्कत

November 19, 2026
residence

रुड़की: 25 नवंबर को नारसन में पूर्व केबेनेट मंत्री की कोठी का उदघाटन करने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

November 19, 2026
Police

प्रेमनगर के जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

November 19, 2026
Swami Chidanand Saraswati

रानी लक्ष्मीबाई का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की अमर गाथा: स्वामी चिदानन्द सरस्वती

November 19, 2026

गढ़वाल के छह और कुमाऊं के चारों DCB में निर्विरोध बोर्ड

प्रदेश में जिला सहकारी बैंक चुनाव चरणबद्ध तरीके से संपन्न हुए। गढ़वाल मंडल के सभी छह जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वहीं, कुमाऊं मंडल के चारों जिला सहकारी बैंकों में भी निर्विरोध बोर्ड का गठन किया गया। इस तरह प्रदेश के सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध निर्वाचन के साथ नए बोर्ड अस्तित्व में आए हैं।

Reported By; Arun Sharma

Previous Post

मुकेरियां में CM धामी का रोड शो, युवाओं से नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आह्वान

Next Post

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, मां गंगा के दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Next Post
Anand Bardhan

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, मां गंगा के दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Man Ki Baat

मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ सुना ‘मन की बात’ का 138वां संस्करण

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

CM Dhami

सारकोट की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी बनी ग्राम प्रधान, सीएम ने दी शुभकामनाएं

1 year ago
Meeting

आरटीई का दायरा इंटरमीडिएट तक बढ़ाने की मांग, मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

6 months ago
Mallikarjun Kharge

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 8 अगस्त को जनसभा करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

4 months ago
Press Meeting

देहरादून में जमीनों के फर्जीवाड़े का आरोप, लापता पति के नाम से दस्तावेज बनाने का दावा

3 days ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • हरिद्वार में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, स्ट्रीट वेंडर्स को योजनाओं की दी जानकारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • Cv66 Bangladesh account verification guide
  • F999 app steps and methods for Bangladeshi players
  • Sweet Bonanza Demo – Spielmechanik kostenlos testen

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Cv66 Bangladesh account verification guide

November 19, 2026

F999 app steps and methods for Bangladeshi players

November 19, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol