Sunday, October 4, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

आंगनबाड़ी केंद्रों में हर महीने होगा बच्चों का वजन, रेखा आर्या के सख्त निर्देश

Crime Patrol by Crime Patrol
July 4, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
1
VIEWS

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि विभागीय योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने आंगनबाड़ी सेवाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों का प्रत्येक माह नियमित रूप से वजन किया जाए। इससे कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की समय रहते पहचान कर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देकर स्वस्थ श्रेणी में लाया जा सके। उन्होंने इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

टीएचआर (पोषाहार) वितरण की समीक्षा के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि फेसियल रिकॉगनीशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से होने वाले पोषाहार वितरण का पूरा डेटा एफआरएस ट्रैकर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश का रिकॉर्ड बेहतर होगा और केंद्र सरकार से योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

इसे भी पढ़ें

conservation

वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक

October 3, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प

October 3, 2026
Agniveer recruitment

उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, गढ़वाल के युवाओं के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक मौका

October 3, 2026
BJP

देहरादून पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव, 2027 चुनाव को लेकर संगठन पदाधिकारियों संग की बैठक

October 3, 2026

बैठक में मंत्री ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के कारण कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां चुनावी ड्यूटी में व्यस्त हैं, जिससे केंद्रों पर उनकी उपस्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यकत्रियां कार्य दिवस में कम से कम एक घंटे के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करें और विभागीय कार्यों का भी नियमित रूप से निष्पादन करें।

रेखा आर्या ने प्रदेश के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों के आधार कार्ड और आभा आईडी आगामी एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से तैयार कराए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश में रिक्त पड़े 438 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 2,773 सहायिकाओं के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए, ताकि केंद्रों का संचालन सुचारु रूप से हो सके और बच्चों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

बैठक के अंत में मंत्री ने शासन और जिला स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की हीला-हवाली या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-04-at-11.13.37.mp4

रेखा आर्य कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

देहरादून: इंस्टाग्राम की फोटो से खुली चोरी की पोल

Next Post

भागीरथी का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण, हर्षिल क्षेत्र पर मंडराया खतरा

Next Post
River

भागीरथी का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण, हर्षिल क्षेत्र पर मंडराया खतरा

CM

पुष्कर सिंह धामी के बतौर मुख्यमंत्री पाँच साल होने पर प्रदेशवाशिओं के लिए संदेश।

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dehradun Police

शुक्रवार परेड में एसएसपी का सख्त रुख, अनुशासन व फिटनेस पर जोर

8 months ago
Jan Sangharsh Morcha

आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर जन संघर्ष मोर्चा ने उठाए सवाल

4 months ago
Accident

मोतीचूर फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा, दो की मौत

7 months ago
Umesh Sharma Kau

शिक्षा निदेशालय में हुई विवादित घटना के बाद रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक
  • सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प
  • उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, गढ़वाल के युवाओं के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक मौका

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

conservation

वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक

October 3, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प

October 3, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol