Wednesday, September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चाय बागान सीलिंग भूमि के नाम पर आमजन का हो रहा शोषण: रघुनाथ सिंह नेगी

Crime Patrol by Crime Patrol
August 2, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Morcha
11
VIEWS

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि जनपद देहरादून के कई क्षेत्रों में चाय बागान सीलिंग भूमि के नाम पर भवन स्वामियों और काश्तकारों का जिला प्रशासन के माध्यम से अनावश्यक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और कानूनी प्रावधानों के विपरीत है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए नेगी ने बताया कि एनफील्ड ग्रांट, जमनीपुर, एटनबाग, ईस्ट होप टाउन, बदामावाला, अंबाड़ी, रायपुर, जीवनगढ़, कंडोली, कांवली, हरबंसवाला, मोहकमपुर खुर्द, बंजारावाला माफी, आर्केडिया ग्रांट, मलूकावाला, मिट्ठी बहेड़ी, लाडपुर और नत्थनपुर सहित कई क्षेत्रों के लोग इस समस्या से प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने सिविल अपील संख्या 2697/1984 में 24 अक्टूबर 1996 को दिए गए अपने निर्णय में स्पष्ट किया था कि 10 अक्टूबर 1975 से पहले खरीदी गई भूमि के खरीदारों और भवन स्वामियों को उत्तर प्रदेश सीलिंग एक्ट की धारा 6(3) के तहत सीलिंग कानून से मुक्त रखा गया है।

इसे भी पढ़ें

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
workshop

राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

September 16, 2026
Congress

सेवा संकल्प अभियान पर कांग्रेस का हमला

September 16, 2026

नेगी के अनुसार, जिला प्रशासन ने जुलाई और मई 2023 में जारी आदेशों के माध्यम से तहसीलों को संबंधित भूमि के क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इसके चलते तहसील प्रशासन उन लोगों को भी परेशान कर रहा है, जिन्होंने 10 अक्टूबर 1975 से पहले भूमि खरीदी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन आदेशों की आड़ में भूमि की खरीद-फरोख्त और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी मूल भू-स्वामी ने 10 अक्टूबर 1975 से पहले भूमि बेच दी थी और बाद में उस भूमि का वैध रूप से पुनः क्रय-विक्रय हुआ है, तो ऐसे मामलों में भी सीलिंग कानून लागू नहीं होता। इसके बावजूद बिना दस्तावेजों और रजिस्ट्री की विधिवत जांच किए लोगों को परेशान किया जा रहा है।

रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि यदि कोई भूमि वास्तव में सीलिंग कानून के दायरे में आती है, तो जिला प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के व्यापक स्तर पर रोक लगाना और लोगों को परेशान करना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इससे अधिवक्ताओं का भी शोषण हो रहा है और सरकार को राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि जन संघर्ष मोर्चा इस पूरे मामले को जल्द ही जिला प्रशासन के समक्ष उठाएगा और प्रभावित लोगों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

देश के पहले लेखक गांव में जुटे आयुर्वेद विशेषज्ञ, शोध व नवाचार पर राष्ट्रीय विमर्श

Next Post

एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण

Next Post
awareness program

एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण

Dhan Singh

उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

SRHU

कन्फ्यूजन को कहें बाय-बाय, SRHU के “लाइफ का कंपास-लाइव” से पाएं सही राह

5 months ago
Khajan Das

अल्पसंख्यक योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर: मंत्री खजान दास

6 months ago
Mussoorie

मसूरी: थम नहीं रही चोरी की घटनाएं

9 months ago
Dehradun

आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने भारी बरसात के बीच ग्राउण्ड जीरो पर डटे एसएसपी

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक
  • श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत
  • राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol