
उत्तराखंड कांग्रेस की अल्मोड़ा से शुरू हुई न्याय यात्रा ऊधम सिंह नगर जिले पहुंची। किच्छा में विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। टैक्सी स्टैंड पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी शैलजा ने भाजपा पर वोट चोरी और जनविरोधी नीतियों को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने वर्ष 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। नुक्कड़ सभा के बाद न्याय यात्रा सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा के लिए रवाना हो गई।
शैलजा, प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस उत्तराखंड।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post