
उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों ससुर और बहू के बीच सियासी बयानबाजी चर्चा का विषय बनी हुई है। कांग्रेस नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत को लेकर सूत्रों के हवाले से खबर है कि उन्होंने अपनी बहू और भाजपा प्रवक्ता अनुकृति गुसाईं को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया है। अनुकृति पर राजनीतिक और पारिवारिक दबाव बनाने की कोशिश की बात भी सामने आ रही है। अब इस मामले पर अनुकृति ने खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि वह किसी भी राजनीतिक या पारिवारिक दबाव में आने वाली नहीं हैं। अनुकृति ने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी विचारधारा के साथ राजनीति करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की स्वतंत्रता है। कांग्रेस को अपनी पार्टी का प्रचार करने का पूरा अधिकार है, लेकिन उन्हें भी अपनी विचारधारा के अनुसार काम करने की उतनी ही स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह भाजपा की समर्पित सिपाही हैं और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के साथ खड़ी रहेंगी।
अनुकृति गुसाईं, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post