वन विभाग की एक बैठक में जनप्रतिनिधियों को शामिल न किए जाने पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर होने वाली बैठकों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जरूरी होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अधिकांश समीक्षा बैठकों में सभी जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाता है और वे खुद भी कई बैठकों में शामिल रहते हैं। लेकिन वन्यजीव से जुड़ी बैठक में जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया, जो विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।उनका कहना है कि किसी भी विधानसभा क्षेत्र की समस्या पूरे उत्तराखंड की समस्या होती है, इसलिए उसका समाधान करना सभी की जिम्मेदारी है।
दुर्गेश्वर लाल , बीजेपी विधायक पुरोला
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post