देहरादून में प्रदेश में हजारों आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों को लंबे समय से रोजगार और लाइसेंस संबंधी सुविधा नहीं मिल पाने के कारण वे बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। प्रदेश में वर्तमान में लगभग 100 आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर संचालित हैं, जबकि लगभग 4000 प्रशिक्षित आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट रोजगार के लिए भटक रहे हैं। वहीं उत्तराखंड बेरोजगार आयुवैदिक फार्मासिस्ट महासंघ ने ज्ञापन दिया जिसमें मांग की है।
आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों के लिए नए पद सृजित किए जाएं। स्वरोजगार हेतु मेडिकल स्टोर खोलने के लिए लाइसेंस सुविधा प्रदान की जाए। ऐलोपैथिक मेडिकल स्टोरों में आयुर्वेदिक दवाओं के वितरण हेतु आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों की नियुक्ति अनिवार्य की जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि विभागीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, तो प्रदेश में बड़ी संख्या में आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों की बेरोजगारी कम की जा सकती है।
नीरज, अध्यक्ष उत्तराखंड बेरोजगार आयुवैदिक फार्मासिस्ट महासंघ
Reported By: Arun Sharma














Discussion about this post