Tuesday, October 13, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल गठित, सरकार के फैसले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Crime Patrol by Crime Patrol
August 26, 2026
in उत्तराखंड, राजनीती
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Uttarakhnad
5
VIEWS

अग्निवीर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से अग्निवीर रोजगार सेल गठित करने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य मंत्री एवं पूर्व कर्नल अजय कोटियाल ने प्रेस वार्ता कर सरकार के प्रयासों की जानकारी दी, वहीं कांग्रेस ने रोजगार सेल के गठन पर सवाल उठाते हुए सरकार से कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

अजय कोटियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को मंजूरी दी गई है। इसका उद्देश्य सेना में चार साल की सेवा पूरी करने के बाद लौटने वाले अग्निवीरों को उनकी योग्यता, कौशल और सैन्य अनुभव के आधार पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि रोजगार सेल केंद्र और राज्य सरकार, पीएसयू, पैरामिलिट्री फोर्स, सरकारी विभागों और निजी कंपनियों के बीच समन्वय स्थापित करेगा। इसके अलावा अग्निवीरों को सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं और स्वरोजगार से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के साथ जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

सरकार की ओर से अग्निवीरों के लिए डिजिटल पोर्टल तैयार करने की भी योजना है। इसके माध्यम से रोजगार और प्रशिक्षण से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। राज्य सरकार पहले ही अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था कर चुकी है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-26-at-16.29.10.mp4

कर्नल अजय कोठियाल(री), राज्य मंत्री

कांग्रेस ने उठाए सवाल

अग्निवीर रोजगार सेल के गठन के फैसले पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में युवाओं के हित में काम करना चाहती है तो उसे पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि सैनिक कल्याण निगम और उपनल की भूमिका क्या होगी। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं के माध्यम से पहले से ही पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है।

प्रतिमा सिंह ने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चार साल की सेवा पूरी करने के बाद युवाओं को उस उम्र में नौकरी से बाहर होना पड़ रहा है, जब उन्हें अपना करियर आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को गुमराह करने के बजाय अग्निवीर योजना को खत्म करने की दिशा में काम करे।

इसे भी पढ़ें

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देखी फिल्म ‘पायर’, 30 अक्टूबर को होगी रिलीज

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देखी फिल्म ‘पायर’, 30 अक्टूबर को होगी रिलीज

October 13, 2026
एम्स ऋषिकेश में ‘विश्व ट्रॉमा सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ: ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, साइक्लोथॉन से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

एम्स ऋषिकेश में ‘विश्व ट्रॉमा सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ: ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, साइक्लोथॉन से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

October 13, 2026
जिलाधिकारी के निर्देशन में नचिकेताताल के समग्र कायाकल्प एवं ईकोटूरिज्म विकास को मिली नई गति

जिलाधिकारी के निर्देशन में नचिकेताताल के समग्र कायाकल्प एवं ईकोटूरिज्म विकास को मिली नई गति

October 13, 2026
देहरादून नगर निगम में करीब 20 मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, मेयर ने दी बधाई

देहरादून नगर निगम में करीब 20 मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, मेयर ने दी बधाई

October 12, 2026

कांग्रेस ने सरकार से अग्निवीर रोजगार सेल की आवश्यकता, उसकी कार्यप्रणाली और सैनिक कल्याण निगम एवं उपनल के साथ उसके समन्वय को लेकर स्पष्ट रोडमैप सामने रखने की मांग की है। वहीं, सरकार का कहना है कि रोजगार सेल के माध्यम से अग्निवीरों के कौशल और सैन्य अनुभव का उपयोग करते हुए उन्हें सेवा के बाद बेहतर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/Untitled-design-2026-08-26T164247.984-1.mp4

प्रतिमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस

Reported By: Crime patrol

Previous Post

नेपाल के रसुवा में भीषण बाढ़ से तबाही, कई पर्यटक लापता; 100 पुलिसकर्मी भी संपर्क से बाहर

Next Post

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन

Next Post
Poster

सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन

Crime

गदरपुर पुलिस ने बरामद किए 32 गुम मोबाइल, स्वामियों को सौंपे

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Protest

देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के खिलाफ की नारेबाजी

3 months ago
Congress

‘भाजपा की डूबती नाव को कोई नहीं बचा सकता’: कांग्रेस

6 months ago
Republic Day

विधानसभा में गणतंत्र दिवस समारोह, अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी का संदेश

9 months ago
alert

वसुंधरा ताल पर लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, आपदा से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

4 weeks ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देखी फिल्म ‘पायर’, 30 अक्टूबर को होगी रिलीज
  • एम्स ऋषिकेश में ‘विश्व ट्रॉमा सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ: ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, साइक्लोथॉन से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • जिलाधिकारी के निर्देशन में नचिकेताताल के समग्र कायाकल्प एवं ईकोटूरिज्म विकास को मिली नई गति

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देखी फिल्म ‘पायर’, 30 अक्टूबर को होगी रिलीज

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देखी फिल्म ‘पायर’, 30 अक्टूबर को होगी रिलीज

October 13, 2026
एम्स ऋषिकेश में ‘विश्व ट्रॉमा सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ: ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, साइक्लोथॉन से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

एम्स ऋषिकेश में ‘विश्व ट्रॉमा सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ: ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, साइक्लोथॉन से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

October 13, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol