Sunday, August 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

ईपीएफओ देहरादून को मिले नए क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, वी.वी.बी. सिंह ने संभाला कार्यभार

Crime Patrol by Crime Patrol
June 18, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
VVB Singh
4
VIEWS

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून में नए क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम के रूप में वी.वी.बी. सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं, कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार तथा कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

वी.वी.बी. सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना तथा सामाजिक सुरक्षा के दायरे का विस्तार करना है।

उन्होंने बताया कि योजना के भाग-ए के अंतर्गत पहली बार औपचारिक रोजगार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। मार्च 2026 में 435 प्रतिष्ठानों से जुड़े 985 कर्मचारियों को लगभग 57.60 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। वहीं जून 2026 में 902 प्रतिष्ठानों के 3,991 कर्मचारियों को लगभग 2.22 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार योजना के पहले नौ महीनों में कुल 4,976 कर्मचारियों को लगभग 2.80 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने बताया कि योजना के भाग-बी के तहत अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मार्च 2026 में 141 नियोक्ताओं को लगभग 2.50 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई थी, जबकि जून 2026 में 562 नियोक्ताओं को लगभग 15.82 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून के अंतर्गत नियोक्ताओं को कुल 18.32 करोड़ रुपये का लाभ दिया जाना अनुमन्य है।

इसे भी पढ़ें

Dhan Singh

उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि

August 2, 2026
awareness program

एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण

August 2, 2026
Morcha

चाय बागान सीलिंग भूमि के नाम पर आमजन का हो रहा शोषण: रघुनाथ सिंह नेगी

August 2, 2026
experts

देश के पहले लेखक गांव में जुटे आयुर्वेद विशेषज्ञ, शोध व नवाचार पर राष्ट्रीय विमर्श

August 2, 2026

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उत्तराखंड में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने, युवाओं को औपचारिक रोजगार से जोड़ने तथा सामाजिक सुरक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि ईपीएफओ कार्यालय भविष्य में भी कर्मचारियों और नियोक्ताओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

वी.वी.बी. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और अधिक से अधिक श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-18-at-10.34.48.mp4

वी.वी.बी. सिंह, आयुक्त प्रथम, क्षेत्रीय भविष्य निधि, उत्तराखंड।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

मिशन-2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर गठित हुईं कोर कमेटियां

Next Post

नीट अभ्यर्थियों को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा

Next Post
Uttarakhnad

नीट अभ्यर्थियों को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा

Yoga

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व मुख्यमंत्री ने किया योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Inspection

विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर छापा, गंभीर अनियमितताएं उजागर

3 months ago
Bajrang Setu

भारत का पहला कांच का पुल बजरंग सेतु बनकर लगभग तैयार।

9 months ago
Vikasnagar

विकासनगर में दर्दनाक घटना, नामी अधिवक्ता के बेटे ने खुद को मारी गोली

8 months ago
Tyuni

त्यूनी को मिलेगी आधुनिक लाइब्रेरी, 12 लाख की धनराशि स्वीकृत

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि
  • एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण
  • चाय बागान सीलिंग भूमि के नाम पर आमजन का हो रहा शोषण: रघुनाथ सिंह नेगी

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Dhan Singh

उत्तराखंड बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि

August 2, 2026
awareness program

एम्स ऋषिकेश में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, 10 लोगों ने कराया NOTTO में पंजीकरण

August 2, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol