
ग्राम सुरंग में पोस्ट ऑफिस के निकट एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर में माधवी फाउंडेशन एवं प्रभु नेत्रालय रुद्रपुर की संयुक्त पहल ने ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता का नया अध्याय जोड़ा। इस शिविर में 100 से अधिक व्यक्तियों को मुफ़्त दवाइयां और नेत्र परीक्षण के साथ आवश्यक चश्मा नंबर भी प्रदान किए गए।
विशेष रूप से 30 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया है। चयनित मरीजों के लिए कल सुबह से ले जाकर उपचार और फिर घर तक सुरक्षित पहुँचाने की व्यवस्था पूरी माधवी फाउंडेशन और प्रभु नेत्रालय द्वारा नि:शुल्क की जाएगी।
माधवी फाउंडेशन के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सुयाल ने कहा “हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सशक्त स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है। ऐसे शिविर भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।”
संस्था अध्यक्ष पीयूष जोशी ने भी एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने राज्य भर में शिविरों के विस्तार की बात कही और युवाओं से अपील की “हम युवाओं से आग्रह करते हैं कि वे संस्था से जुड़कर अपने क्षेत्र में ऐसे सेवा शिविर आयोजित करवाने में सहयोग करें। यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है जिसे साथ मिलकर निभाना होगा।”
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post