
हल्द्वानी। कुमाऊं की प्रमुख नदियों में खनन चुगान शुरू होने का इंतजार कर रहे कारोबारियों और वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। गौला, नंधौर, कोसी और दबका नदियों में जल्द ही खनन प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने वन विकास निगम और वन विभाग के अधिकारियों को खनन चुगान से संबंधित सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि खनन शुरू होने से पहले नदी क्षेत्रों तक पहुंचने वाले मार्गों को दुरुस्त किया जाए। इसके साथ ही खनन गेट और धर्मकांटों को भी व्यवस्थित किया जाए, ताकि खनन कार्य शुरू होने के बाद कारोबारियों, वाहन स्वामियों और श्रमिकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि औपचारिकताएं पूरी होते ही खनन कार्य सुचारू रूप से शुरू कराया जा सके।
गौरतलब है कि कुमाऊं की इन प्रमुख नदियों में खनन कार्य शुरू होने से सरकार को राजस्व प्राप्त होगा। वहीं, खनन कारोबार से जुड़े हजारों लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आने की उम्मीद है।
ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी नैनीताल।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post