Saturday, September 19, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हिमगिरी बस सेवाओं पर फिलहाल रोक, ऋषिकेश-रुद्रप्रयाग विवाद के बाद आरटीओ ने बुलाई बैठक

Crime Patrol by Crime Patrol
September 18, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Bus
4
VIEWS

देहरादून से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए शुरू की गई ‘हिमगिरी’ बस सेवाओं पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग क्षेत्र में निजी बस संचालकों के बीच यात्रियों और रूट संचालन को लेकर हुए विवाद के बाद आरटीओ ने यह निर्णय लिया है। विवाद के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए, जिसके बाद परिवहन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बस सेवाओं के संचालन की समीक्षा शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, राज्य परिवहन प्राधिकरण की अनुमति के बाद गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) की ओर से देहरादून से पौड़ी, चमोली और रुद्रप्रयाग के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों के लिए 11 हिमगिरी बस सेवाएं शुरू की गई थीं। इन सेवाओं का उद्देश्य पहली बार सीधे देहरादून को कई दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों से जोड़ना था। इससे पहले इन रूटों पर जीएमओयू की बसें मुख्य रूप से हरिद्वार और ऋषिकेश से संचालित होती थीं।

ऋषिकेश में आमने-सामने आए बस संचालक

नई बस सेवाओं के संचालन को लेकर ऋषिकेश में निजी परिवहन कारोबारियों के बीच विवाद सामने आया। आरोप है कि रूट चार्ज और संचालन को लेकर पहले से समन्वय की बात हुई थी, लेकिन नई बसों के संचालन के बाद पुराने रूटों के यात्रियों और आय पर असर पड़ने की आशंका को लेकर कुछ बस संचालकों ने विरोध शुरू कर दिया।

विवाद के दौरान कुछ लोग बसों को रोकने के लिए सड़क पर उतर आए। स्थिति धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला परिवहन विभाग तक पहुंचा।

आरटीओ ने फिलहाल रोका संचालन

विवाद को देखते हुए आरटीओ देहरादून ने हिमगिरी बस सेवाओं के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी है। विभाग अब सभी संबंधित परिवहन संचालकों के साथ बैठक कर रूट, समयसारिणी और संचालन व्यवस्था की समीक्षा करेगा।

इसे भी पढ़ें

demand

यूजेवीएनएल में पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन की मांग, प्रमुख सचिव ऊर्जा से मिले नेगी

September 19, 2026
CCTV

मसूरी में थम नहीं रहा है पर्यटकों और स्थानीय लोगों का विवाद

September 19, 2026
Media team

आदिवासी नायकों के संघर्ष और बलिदान की गाथा से रूबरू हुआ मीडिया दल

September 19, 2026
Pritam Singh

UPI शुल्क को लेकर सियासत तेज, प्रीतम सिंह ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की

September 18, 2026

आरटीओ की ओर से शनिवार को बस संचालकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में संबंधित संचालकों से रूटों के संचालन, रोटेशन और समयसारिणी की जानकारी ली जाएगी। इसके आधार पर आगे की व्यवस्था तय किए जाने की संभावना है।

11 बसों के परमिट का विस्तार

हिमगिरी बस सेवाओं को देहरादून से पर्वतीय क्षेत्रों तक संचालित करने के लिए 11 बसों के परमिट का विस्तार किया गया था। प्रस्तावित सेवाओं में देहरादून से ऋषिकेश होते हुए श्रीनगर, कर्णप्रयाग, चमोली और जोशीमठ, जबकि अन्य रूटों पर देवप्रयाग, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, थलीसैंण, बीरोंखाल और धुमाकोट तक बसें चलाने की योजना शामिल थी।

पहले चरण में इन बसों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग और जीएमओयू की ओर से तैयारियां की गई थीं। सितंबर की शुरुआत में संचालन की तारीख कई बार बदली गई और बाद में 11 सितंबर से सेवाएं शुरू करने की घोषणा की गई थी।

शनिवार की बैठक पर टिकी निगाहें

अब आरटीओ की शनिवार को होने वाली बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें निजी बस संचालकों के बीच रूट को लेकर बने विवाद को दूर करने के साथ-साथ रोटेशन व्यवस्था और समयसारिणी पर भी चर्चा होगी। परिवहन विभाग का प्रयास है कि पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बस सेवाओं का संचालन नियमों और आपसी समन्वय के साथ हो, ताकि यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ परिवहन कारोबारियों के बीच टकराव की स्थिति भी न बने।

फिलहाल हिमगिरी बस सेवाओं के संचालन पर रोक के चलते देहरादून से सीधे पर्वतीय क्षेत्रों तक इन नई सेवाओं से सफर करने वाले यात्रियों को शनिवार की बैठक के बाद होने वाले निर्णय का इंतजार रहेगा।

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

163 दिनों से धरने पर बैठे रेहड़ी-पटरी श्रमिकों को कांग्रेस का समर्थन, भूख हड़ताल टालने का आग्रह

Next Post

मिशन-2027: भाजपा का 23 हारी सीटों पर फोकस, बूथ मजबूत करने के लिए संगठनात्मक प्रवास शुरू

Next Post
Dipti

मिशन-2027: भाजपा का 23 हारी सीटों पर फोकस, बूथ मजबूत करने के लिए संगठनात्मक प्रवास शुरू

Manglaur

ED कार्रवाई के बाद कांग्रेस में हलचल, मंगलौर सीट पर भी सामने आई दावेदारी

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Youth

रामनगर में बाइक चोरी के पीड़ित ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, सीएम पोर्टल पर लगाई न्याय की गुहार

2 months ago
Inspection

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने किया निर्माणाधीन एसटीपी एवं सीवरेज परियोजना का निरीक्षण

3 months ago
Inauguration

उत्तरकाशी में 2.17 करोड़ की लागत से बने आईटीआई भवन का लोकार्पण

5 months ago
Injection

बेटियों के लिए सुरक्षा कवच: काशीपुर में शुरू हुई ‘जीवन रक्षक’ जंग!

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूजेवीएनएल में पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन की मांग, प्रमुख सचिव ऊर्जा से मिले नेगी
  • मसूरी में थम नहीं रहा है पर्यटकों और स्थानीय लोगों का विवाद
  • आदिवासी नायकों के संघर्ष और बलिदान की गाथा से रूबरू हुआ मीडिया दल

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

demand

यूजेवीएनएल में पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन की मांग, प्रमुख सचिव ऊर्जा से मिले नेगी

September 19, 2026
CCTV

मसूरी में थम नहीं रहा है पर्यटकों और स्थानीय लोगों का विवाद

September 19, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol