
उधम सिंह नगर : काशीपुर तहसील के भूमि अभिलेखों में दर्ज मंदिर वाले स्थान पर कब्जा कर अवैध रूप से बनाई गई मजार को प्रशासन ने आज तड़के ध्वस्त कर दिया। उक्त अवैध रूप से निर्मित धार्मिक संरचना को लेकर पहले नोटिस जारी किया गया था।
काशीपुर तहसील क्षेत्र में ग्राम कचनाल गुसाईं में बनी अवैध मजार के संचालक को 27 अगस्त 2025 को प्रशासन ने एक शिकायत के आधार पर नोटिस जारी कर भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किया था। 15 दिनों की अवधि पूर्ण होने के बावजूद संचालक ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया।
प्रशासन ने कई बार मौके पर जाकर स्थिति का जायजा भी लिया किन्तु कोई भी इस बारे में चर्चा करने के लिए नहीं मिला। काशीपुर के पुराने लोगों की शिकायत थी कि पहले यहां ग्राम देवता का मंदिर हुआ करता था जिसमें किसी ने बाद में अवैध मजार का रूप दे दिया।
मेयर दीपक बाली ने भी इस विषय का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से वार्ता की थी और जनभावनाओं से अवगत कराया था। आज तड़के भारी फोर्स के साथ प्रशासन ने उक्त धार्मिक संरचना को एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने बुल्डोजर के साथ की गई इस कारवाई के बाद उक्त मलबा सम्मान पूर्वक हटा दिया ।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि अवैध रूप से निर्मित उक्त संरचना को विधि सम्मत रूप से हटा दिया गया है इसमें किसी के द्वारा विरोध सामने नहीं आया। उल्लेखनीय है कि उक्त संरचना अवैध रूप से मंदिर भूमि पर बनाई हुई थी जिसका ब्यौरा राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज रहा है।
उत्तराखंड में धामी सरकार अभी तक ऐसी 553 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर चुकी है साथ ही करीब 9 हजार एकड़ सरकारी भूमि भी अवैध कब्जेदारों से मुक्त करवा चुकी है।
Reported By: Shishpal Gusain













Discussion about this post