Monday, October 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सुवाखोली से कृषक रथ रवाना, गांव-गांव किसानों को कृषि योजनाओं की देगा जानकारी

Crime Patrol by Crime Patrol
October 5, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
flagged off
3
VIEWS

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सुवाखोली में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषक रथ गांव-गांव जाकर किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी देगा और पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करेगा।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने किसानों को कृषि यंत्र और विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों के बीज वितरित किए। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए गए।

अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देश और प्रदेश में सेवा कार्य किए जा रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प के अनुरूप समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेगा कृषक रथ

गणेश जोशी ने कहा कि कृषक रथ गांव-गांव जाकर किसानों को कृषि आधारित और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने किसानों से केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कृषि एवं बागवानी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और आज भी देश की बड़ी आबादी गांवों में रहते हुए खेती-किसानी से जुड़ी है। ऐसे में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और खेती को अधिक लाभकारी बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

पॉलीहाउस, मिलेट्स, ड्रैगन फ्रूट और कीवी को बढ़ावा

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।

प्रदेश में पॉलीहाउस स्थापना, मिलेट्स, ड्रैगन फ्रूट और कीवी की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि एरोमा मिशन के तहत 91 हजार किसानों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके माध्यम से किसान औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती कर अपनी आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें

champions

गोवा में चैंपियन बनी 40 प्लस पहाड़ी बॉयज टीम का ऋषिकेश में भव्य स्वागत, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

October 5, 2026
Sant Nirankar

23 से 26 अक्टूबर तक होगा संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम, ‘जागृति’ होगी इस वर्ष की थीम

October 5, 2026
cleanliness

सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

October 5, 2026
Uttarakhand

खटीमा में ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य शुभारंभ, जनजातीय संस्कृति के रंगों से सजा मंच

October 5, 2026

उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान नई तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जा रही जानकारी

कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से किसानों को मृदा परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण तकनीक, फसल विविधीकरण और समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है।

इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन के अनुरूप कृषि पद्धतियों को अपनाने और उत्पादन लागत कम कर उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों को केवल पारंपरिक खेती तक सीमित न रहकर आधुनिक तकनीक, फसल विविधीकरण और मूल्य संवर्धन को अपनाना चाहिए। इससे खेती से आय के नए स्रोत विकसित किए जा सकते हैं।

गणेश जोशी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव और खेत-खलिहान तक पहुंचाकर किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना डबल इंजन सरकार का संकल्प है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

गोवा में चैंपियन बनी 40 प्लस पहाड़ी बॉयज टीम का ऋषिकेश में भव्य स्वागत, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

plantation

हरेला पर मुख्यमंत्री धामी ने किया वृक्षारोपण, एक माह तक चलेगा थीमैटिक पौधरोपण अभियान

3 months ago
Ramlila

देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025 का आयोजन

1 year ago
SIR

उत्तरकाशी में एसआईआर अभियान तेज, 63,717 नोटिसों में 3,300 मामलों की सुनवाई पूरी

2 months ago
Politics

अंकिता मामले पर सीएम की प्रेस वार्ता पर कांग्रेस के सवाल

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • सुवाखोली से कृषक रथ रवाना, गांव-गांव किसानों को कृषि योजनाओं की देगा जानकारी
  • गोवा में चैंपियन बनी 40 प्लस पहाड़ी बॉयज टीम का ऋषिकेश में भव्य स्वागत, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
  • 23 से 26 अक्टूबर तक होगा संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम, ‘जागृति’ होगी इस वर्ष की थीम

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

flagged off

सुवाखोली से कृषक रथ रवाना, गांव-गांव किसानों को कृषि योजनाओं की देगा जानकारी

October 5, 2026
champions

गोवा में चैंपियन बनी 40 प्लस पहाड़ी बॉयज टीम का ऋषिकेश में भव्य स्वागत, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

October 5, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol