Saturday, October 31, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

जोशी खोला व थपलिया में तेंदुए का आतंक, जनआक्रोश के बाद हरकत में आया वन विभाग

इससे पूर्व भी इन्हीं क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी सामने आई थी, लेकिन उस समय वन विभाग द्वारा केवल एक–दो दिन औपचारिक गश्त कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

Crime Patrol by Crime Patrol
January 6, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Leopard terror
4
VIEWS

अल्मोड़ा नगर के जोशी खोला और थपलिया क्षेत्र इन दिनों भय के साए में जीने को मजबूर हैं। एक बार फिर बीते कई दिनों से जोशी खोला क्षेत्र में तेंदुए को खुलेआम घूमते देखा गया, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत के साथ-साथ गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। लगातार तेंदुए की सक्रियता सामने आने के बावजूद लंबे समय तक कोई ठोस और स्थायी कार्रवाई न होने से लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही थी।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी इन्हीं क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी सामने आई थी, लेकिन उस समय वन विभाग द्वारा केवल एक–दो दिन औपचारिक गश्त कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। नतीजतन आज हालात और अधिक गंभीर हो गए और लोग अपने ही घरों, गलियों व आसपास के रास्तों में स्वयं को असुरक्षित महसूस करने लगे।

गांधी पार्क वार्ड के पार्षद एडवोकेट दीपक कुमार जोशी द्वारा सूचना दिए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने तत्काल वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया। उन्होंने निरंतर रात्रिकालीन गश्त, पुलिस के माध्यम से व्यापक मुनादी तथा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा तत्काल लगाए जाने की मांग सख्ती से रखी।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-06-at-12.00.03.mp4

जनआक्रोश और लगातार दबाव के बाद आज अभी वन विभाग ने मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा स्थापित कर दिया है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और पूरे क्षेत्र में निगरानी व रात्रिकालीन गश्त तेज कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें

Meet

वस्त्र मंत्रालय की पहली अंतर-विभागीय समन्वय बैठक सहसपुर में आयोजित

October 31, 2026
Meet

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

October 31, 2026
Arrest

विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला इमीग्रेशन संचालक गिरफ्तार

October 31, 2026
Police

पुलिस लाइन में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, 48 पुलिसकर्मी सम्मानित

October 31, 2026

प्रभागीय वनाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि जोशी खोला और थपलिया क्षेत्रों में वन विभाग की टीमें पूरी तरह सक्रिय हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से सतर्क रहने और विभाग का सहयोग करने की अपील की है।

इधर पार्षद एडवोकेट दीपक कुमार जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने संयुक्त रूप से प्रशासन से कहा है कि जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि रात्रि के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, बच्चों व बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग या पुलिस को दें।

Reported By: Pawan Kashyap

Previous Post

जन-जन के द्वार अभियान के तहत बनचौरा में शिविर, 47 शिकायतों का निस्तारण

Next Post

मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भरता, श्रीकोट में दीप मशरूम फार्म बना प्रेरणास्रोत

Next Post
Srikot

मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भरता, श्रीकोट में दीप मशरूम फार्म बना प्रेरणास्रोत

Tungnath valley

तुंगनाथ घाटी में बर्फबारी न होने से पर्यटन व कारोबार प्रभावित

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं

1 year ago
alert

वसुंधरा ताल पर लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, आपदा से एक घंटे पहले मिलेगा अलर्ट

2 months ago
Journalist Rajiv Pratap

पत्रकार राजीव प्रताप की मां पिता और पत्नी ने दिया धरना

1 year ago
Workshop

संस्कृत विश्वविद्यालय में प्राकृतिक चिकित्सा कार्यशाला का सफल समापन

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • वस्त्र मंत्रालय की पहली अंतर-विभागीय समन्वय बैठक सहसपुर में आयोजित
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
  • एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने संभाला वायुसेना प्रमुख का कार्यभार

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Meet

वस्त्र मंत्रालय की पहली अंतर-विभागीय समन्वय बैठक सहसपुर में आयोजित

October 31, 2026
Meet

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

October 31, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol