Monday, September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

चार वीर शहीदों की स्मृति में बनेंगे शहीद स्मारक और शहीद द्वार, सरकार ने दी मंजूरी

Crime Patrol by Crime Patrol
September 14, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
ganesh Joshi
1
VIEWS

प्रदेश सरकार ने राज्य के वीर शहीदों के सम्मान और उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने चार वीर शहीदों की स्मृति में उनके पैतृक गांवों में शहीद स्मारक और शहीद द्वार के निर्माण के लिए वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

स्वीकृति के तहत सीआरपीएफ के शहीद कांस्टेबल विनोद पाल सिंह की स्मृति में टिहरी गढ़वाल के बालगंगा तहसील स्थित पैतृक ग्राम पोस्ट-कैपर्स बारसार में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार का निर्माण किया जाएगा।

इसी क्रम में शहीद पैराट्रूपर अमित कुमार अग्रवाल की स्मृति में पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कल्जीखाल स्थित पैतृक ग्राम कोला-सिल्डी में शहीद द्वार बनाया जाएगा। सीआरपीएफ के शहीद नायक भरत सिंह की स्मृति में पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल तहसील के ग्राम बूंगा मल्ला में शहीद स्मारक का निर्माण होगा। वहीं आईटीबीपी के शहीद सहायक उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह की स्मृति में टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग तहसील अंतर्गत ग्राम कोटी, पोस्ट आमनी में शहीद स्मारक बनाया जाएगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार शहीद द्वारों और स्मारकों के निर्माण के साथ सैनिकों तथा उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

गणेश जोशी ने कहा कि इन स्मारकों और शहीद द्वारों का निर्माण देश की रक्षा और राष्ट्रसेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का स्थायी प्रतीक होगा। इनके माध्यम से शहीदों की गौरवगाथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचेगी और युवाओं को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा तथा देशभक्ति के लिए प्रेरणा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को ‘सैनिकों की भूमि’ के रूप में विशेष गौरव प्राप्त है। प्रदेश के सैनिकों और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने देश की सीमाओं के साथ आंतरिक सुरक्षा में भी अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया है। ऐसे स्मारक उनके सर्वोच्च बलिदान के प्रति राज्य की कृतज्ञता, सम्मान और श्रद्धांजलि के स्थायी प्रतीक बनेंगे।

इसे भी पढ़ें

students

आईआईएम काशीपुर में पहली बार अंतरविद्यालयी आशुभाषण प्रतियोगिता, 27 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

September 14, 2026
Rishikesh

एम्स ऋषिकेश में सुरक्षा कर्मी ने लौटाया महिला का आईफोन और नकदी, पेश की ईमानदारी की मिसाल

September 14, 2026
Meet

गंगा कॉरिडोर में लघु व्यापारियों के लिए अलग वेंडिंग जोन की मांग, नगर निगम ने दिया कार्रवाई का भरोसा

September 14, 2026
Ganesh Puja

ऋषिकेश में छठे गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, प्रीतम भारतवाण के जागरों पर झूमे श्रद्धालु

September 14, 2026

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि शहीद सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान एवं कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। शहीदों के त्याग और बलिदान को सम्मानपूर्वक स्मरण करना तथा उनकी स्मृतियों को संरक्षित रखना सरकार और समाज दोनों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है और उनकी शौर्यगाथा को चिरस्थायी बनाए रखना सभी का कर्तव्य है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

हरीश रावत मामले पर गरिमा दसौनी का भाजपा पर हमला, बोलीं- चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय

Next Post

ऋषिकेश में छठे गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, प्रीतम भारतवाण के जागरों पर झूमे श्रद्धालु

Next Post
Ganesh Puja

ऋषिकेश में छठे गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, प्रीतम भारतवाण के जागरों पर झूमे श्रद्धालु

Meet

गंगा कॉरिडोर में लघु व्यापारियों के लिए अलग वेंडिंग जोन की मांग, नगर निगम ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

strike

आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग तेज, भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह पंजाबी-सिख समाज के साथ अनशन पर

6 days ago
Dr. Dhan Singh Rawat

दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक

8 months ago
Crime

नैनीताल: पुताई के बहाने की रेकी, फिर लाखों की चोरी

4 months ago
Vijay Jaddhari

विजय जड़धारी: बीजों के जादूगर और पहाड़ की उम्मीद

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • आईआईएम काशीपुर में पहली बार अंतरविद्यालयी आशुभाषण प्रतियोगिता, 27 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
  • एम्स ऋषिकेश में सुरक्षा कर्मी ने लौटाया महिला का आईफोन और नकदी, पेश की ईमानदारी की मिसाल
  • गंगा कॉरिडोर में लघु व्यापारियों के लिए अलग वेंडिंग जोन की मांग, नगर निगम ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

students

आईआईएम काशीपुर में पहली बार अंतरविद्यालयी आशुभाषण प्रतियोगिता, 27 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

September 14, 2026
Rishikesh

एम्स ऋषिकेश में सुरक्षा कर्मी ने लौटाया महिला का आईफोन और नकदी, पेश की ईमानदारी की मिसाल

September 14, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol