
नगर पालिका में वित्तीय निमत्ताओं की जांच और 11 करोड रुपए की रिकवरी को लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने आज पत्रकार वार्ता का आयोजन किया और उन पर लगाए जा रहे हैं को पूरी तरह से निराधार और राजनीतिक साजिश करार दिया उन्होंने कहा कि किसी भी टेंडर प्रक्रिया में पालिका अध्यक्ष की भूमिका नहीं होती है और इस पर शासन स्तर से ही कार्य किया जाता है लेकिन 3 साल बीत जाने के बाद जब उत्तराखंड विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में उनकी छवि को धूमिल करने और मसूरी विधानसभा से उनकी प्रबल दावेदारी को देखते हुए उनके विरोधी बौखला गए हैं और अब विजिलेंस जांच कर मसूरी विधानसभा की जनता को मुद्दों से भटकाने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि वह हर प्रकार की जांच के लिए तैयार है और यदि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर किसी भी प्रकार का प्रमाण मिलते हैं तो उन पर कार्यवाही की जानी चाहिए लेकिन बिना प्रमाण के उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है और जिसको लेकर वहां ऐसे अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय में मानहानि का दावा पेश करेंगे उन्होंने मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा पिछले 15 वर्षों में हुई भी ऐसी उपलब्धि हासिल नहीं की गई है जिसको लेकर वह चुनाव में जनता के बीच जा सके और आज जनता का ध्यान भटकाने के लिए उन पर जांच बिठाने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा से भाजपा से अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा को भी षड्यंत्र के तहत फसाने का काम किया जा रहा है ताकि मसूरी विधानसभा से उनके अलावा कोई भी प्रत्याशी चुनाव ना लड़ सके उन्होंने बताया कि ईको टैक्स बैरियर और मसूरी रोपवे को कोविड के दौरान शासन स्तर पर छूट दी गई थी जिसमें शहरी विकास निदेशालय द्वारा रोपवे और ईको टैक्स मे छूट देने का प्रस्ताव दिया गया था..
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post