उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में 9 मार्च से 13 मार्च तक आहूत किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा कि गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि सदन में राज्यपाल गुरमीत सिंह का अभिभाषण होगा और इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था की पहले ही देहरादून विधानसभा में बैठक हो गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सभी जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की कार्यवाही कितने दिन चलेगी और सदन कहां आयोजित होगा किसको लेकर सरकार ही निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 9 मार्च से 13 मार्च तक का समय और गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र आहूत करने के लिए कहा गया है। इसके बाद से सदन की कार्यवाही व्यवस्थित तरीके से संचालन करने के लिए गैरसैंण में सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है।
ऋतु खंडूरी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post