“जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के तहत विकासखंड डुंडा की न्याय पंचायत गेवला भंडारस्यू के इंटर कॉलेज गेवला में जन सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दर्जा राज्यमंत्री गीता राम गौड़ की उपस्थिति और उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा की अध्यक्षता में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई।
शिविर में कुल 117 लिखित शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 68 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष जटिल मामलों पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन से जुड़ी पेयजल समस्या पर पेयजल निगम को एक सप्ताह में समाधान के निर्देश दिए गए, जबकि सड़क और स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों पर लोनिवि, विद्युत विभाग और जिला पंचायत को कार्रवाई के आदेश दिए गए।
शिविर में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, सहकारिता, स्वास्थ्य, आयुष, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य और बैंकिंग विभागों द्वारा सैकड़ों लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ और जानकारी प्रदान की गई।
Reported By: Gopal Nautiyal














Discussion about this post