
कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते उत्पन्न जलभराव की समस्या का जायज़ा लेने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न वार्डों में औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने देवी रोड पर निर्माणाधीन निकासी नहर का अवलोकन किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल निकासी की व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कार्य जल्द पूरा किया जाए। जलभराव से आमजन और व्यापारियों को हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने खुले में गंदा पानी बहाने वाले होटलों व दुकानों पर सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए।
उन्होंने बालासौड़, काशीरामपुर तल्ला, गोविंद नगर, पदमपुर और कौड़ियां क्षेत्रों का भी दौरा किया। निरीक्षण में सामने आया कि कई क्षेत्रों में अतिक्रमण और बंद पड़ी सिंचाई नहरें जल प्रवाह में बाधा बन रही हैं। इस पर उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल अतिक्रमण हटाने और नहरें चालू करने के निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटद्वार की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जल निकासी एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इसके समाधान के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post