Friday, September 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

ग्रामीण बैंकिंग को मिलेगा नया विस्तार, प्रदेश में खुलेंगी जिला सहकारी बैंक की 34 शाखाएं

Crime Patrol by Crime Patrol
August 4, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Dhan Singh
3
VIEWS

उत्तराखंड सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर में जिला सहकारी बैंकों की 34 नई शाखाएं खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन शाखाओं के शुरू होने से दूरस्थ और ग्रामीण इलाकों के लोगों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध होंगी, साथ ही सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश सरकार सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के तहत जिला सहकारी बैंकों के नेटवर्क का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें

UKD

स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप, UKD ने सरकार पर बोला हमला

September 18, 2026
CM Dhami

अंकिता भंडारी मामले में सरकार ने पहले दिन से की सख्त कार्रवाई, तीनों आरोपी जेल में।

September 18, 2026
Accident

टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

September 18, 2026
Surendra Koli

निठारी कांड के आरोपित सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, जांच में जुटी पुलिस

September 18, 2026

उन्होंने बताया कि विभाग को विभिन्न जनपदों से नई शाखाएं खोलने के 41 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से 34 प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी गई है। जबकि 7 प्रस्ताव अपूर्ण पाए गए हैं। इनमें हरिद्वार जनपद के पांच प्रस्तावों को आवश्यक संशोधन के बाद दोबारा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन स्थानों पर खुलेंगी नई शाखाएं

स्वीकृत प्रस्तावों के अनुसार अल्मोड़ा जनपद में कुवाली, चमड़खाल और नागचुलाखाल में नई शाखाएं स्थापित की जाएंगी। वहीं देहरादून में छिद्दरवाला, त्यूनी, भाऊवाला, मालदेवता और आईटी पार्क सहस्त्रधारा में शाखाएं खुलेंगी।

इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल के नौठा, पौखाल और सिगड्डी, नैनीताल के ज्योलीकोट, कुसुमखेड़ा और हल्द्वानी (गैस गोदाम रोड), पिथौरागढ़ के सूखीढांग, रीठाखाल, खिरमांडे, चंडाक और जाखनी, टिहरी के धनोल्टी, मलेथा, पावकीदेवी और बगियालगांव, ऊधमसिंह नगर के पंतनगर, महुआडाबरा, सुल्तानपुर पट्टी, बगवाड़ा, नंदपुर और खेमपुर, उत्तरकाशी के कोटधार, धारीकलोगी और सांकरी तथा चमोली के माईथान, लंगासू और नगरासू में भी नई शाखाओं का संचालन किया जाएगा।

315 से बढ़कर होगा सहकारी बैंकिंग नेटवर्क

सहकारिता मंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रदेशभर में जिला सहकारी बैंकों की 315 शाखाएं संचालित हैं। नई शाखाओं के खुलने से सहकारी बैंकिंग नेटवर्क और मजबूत होगा तथा किसानों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, लघु उद्यमियों और ग्रामीण उपभोक्ताओं को बेहतर वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सहकारिता आंदोलन को भी नई मजबूती मिलेगी।

आरबीआई की अनुमति के बाद शुरू होगा संचालन

डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि विभाग द्वारा सभी स्वीकृत प्रस्ताव भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को भेज दिए गए हैं। आरबीआई से अनुमति मिलते ही नई शाखाओं का विधिवत संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन शाखाओं के शुरू होने से सहकारी बैंकों की पहुंच और कारोबार दोनों का विस्तार होगा तथा प्रदेश के ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्रों के समावेशी विकास को नई गति मिलेगी।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

देहरादून में वाहन चोर गिरफ्तार, 11 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद

Next Post

लाखामंडल के आश्रम पद्धति विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और सीटें बढ़ाने की मांग, जनजाति आयोग को सौंपा ज्ञापन

Next Post
Demand

लाखामंडल के आश्रम पद्धति विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति और सीटें बढ़ाने की मांग, जनजाति आयोग को सौंपा ज्ञापन

Weather

उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, 7 से 9 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट; प्रशासन हाई अलर्ट पर

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Madrasa Education

उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा बोर्ड समाप्त, अब प्राधिकरण करेगा संचालन

3 months ago
Welfare Department

समाज कल्याण विभाग की योजनाओं से सशक्त हो रहे लाभार्थी

3 months ago
Shadab Shams

मदरसों में शिक्षा और सौहार्द को बढ़ावा देने पर जोर, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कही ये बात

4 weeks ago
Jan Sangharsh Morcha

जन संघर्ष मोर्चा की पहल रंग लाई, विकासनगर आईटीआई में अनुदेशकों की तैनाती के दिए गए निर्देश

2 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप, UKD ने सरकार पर बोला हमला
  • अंकिता भंडारी मामले में सरकार ने पहले दिन से की सख्त कार्रवाई, तीनों आरोपी जेल में।
  • टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

UKD

स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप, UKD ने सरकार पर बोला हमला

September 18, 2026
CM Dhami

अंकिता भंडारी मामले में सरकार ने पहले दिन से की सख्त कार्रवाई, तीनों आरोपी जेल में।

September 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol